फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ओमप्रकाश ने बढ़ाई हिमाचली टोपी की शान, दिया नया रूप

Fri, 26 Jun 2020 11:16 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jun 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Omprakash enhanced the glory of Himachali cap, gave a new look
ओमप्रकाश ने हिमाचली टोपी को नया रूप दिया - फोटो : अमर उजाला

देवभूमि हिमाचल में टोपी का बहुत महत्व रहा है। हिमाचल में टोपी शान का प्रतीक भी है। लेकिन हृदय रोग से ग्रस्त होने के कारण बीच में ही पढ़ाई को अलविदा करने वाले ओमप्रकाश ने हिमाचली टोपी की शान को और बढ़ाते हुए इसे नया रूप दे दिया। उन्होंने हाईटेक सोलर इलेक्ट्रिक टोपी तैयार कर दी। टोपी भी ऐसी जिसमें गर्मी से राहत देने के लिए फंखे के साथ डिजिटल लाइट लगाई गई है।




 
Omprakash enhanced the glory of Himachali cap, gave a new look
- फोटो : अमर उजाला

ये टोपी लोगों के बीच में चर्चा का भी विषय बन गई है। देश और विदेश में प्रसिद्ध हिमाचली टोपी पहनना प्रदेश के लोगों की शान है। लेकिन गर्मियों में टोपी पहना बहुत ही दिक्कतों भरा रहता है। ऐसे में गर्मी पड़ने से टोपी को बार-बार सिर से हटाना पड़ता है।

 

Omprakash enhanced the glory of Himachali cap, gave a new look
- फोटो : अमर उजाला

लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए ओमप्रकाश के मन में ऐसी टोपी तैयार करने का विचार आया, जिसे भीषण गर्मी पड़ने पर भी पहना जा सके।  उन्होंने ऐसी अदभुत टोपी तैयार की, जिसे पंखा चलाकर ठंडा किया जाता है। यही नहीं टोपी में लगे फूलों में एलईडी लाइट भी लगाई गई है।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Omprakash enhanced the glory of Himachali cap, gave a new look
- फोटो : अमर उजाला

इससे रात के समय टोपी एलईडी की कई तरह की लाइटों से भी जगमगाती है। टोपी में लगाया गया ये सिस्टम सोलर से चलता है। टोपी के ऊपर सोलर प्लेट लगाई गई है। इस के नीचे टोपी को ठंडा करने के लिए पंखा लगा है। ऐसे में दिल में कुछ करने का जुनून हो तो सफलता जरूर कदम चूमती है।


 
विज्ञापन
Omprakash enhanced the glory of Himachali cap, gave a new look
- फोटो : अमर उजाला

परिस्थितियां भी ऐसे लोगों की पैरों में बेड़ियां नहीं पहना सकती है। ऐसा ही एक चमत्कार करसोग उपमंडल की ग्राम पंचायत सोरता के टिकर गांव के ओमप्रकाश ने कर दिखाया है। जिंदगी में कुछ अलग करने की चाह के बीच दिल के रोग से ग्रसित ओमप्रकाश को 12वीं कक्षा की में ही पढ़ाई छोड़कर घर बैठना पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed