फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सात साल बाद शिमला में भारी बर्फबारी, 2017 का रिकॉर्ड टूटा

Thu, 30 Jan 2020 10:12 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Jan 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Heavy snowfall in Shimla after seven years, 2017 record broken
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सात साल बाद भारी बर्फबारी हुई है। जनवरी में अभी तक 87 सेंटीमीटर हिमपात होने से साल 2017 का रिकॉर्ड भी टूट गया है। जनवरी 2017 में 82 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई थी। उधर, 2012 में 95 सेंटीमीटर बर्फ गिरी थी। पहाड़ों की रानी शिमला में बीते 29 दिनों के भीतर आठ बार बर्फबारी हो गई है। 

Heavy snowfall in Shimla after seven years, 2017 record broken
- फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी के बाद शीतलहर ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। शिमला में इस बार 18 साल में सातवीं बार जनवरी में अच्छी बर्फबारी हुई है। शिमला में जनवरी में बुधवार सुबह आठवीं बार हिमपात हुआ। जनवरी में शिमला शहर में अभी तक कुल 87.7 सेंटीमीटर बर्फ गिर चुकी है।

Heavy snowfall in Shimla after seven years, 2017 record broken
- फोटो : अमर उजाला

21 जनवरी तक शहर में 69.7 सेंटीमीटर बर्फ दर्ज हुई थी। इसके बाद 28 जनवरी मॉलरोड और जाखू में 6 से 8 सेंटीमीटर और बुधवार सुबह 10 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज हुई। हिल्स क्वीन में जनवरी में कम बर्फबारी होने के ट्रेंड पर ब्रेक लग गई है। बीते 18 सालों में से सिर्फ सात साल ही जनवरी में अच्छी बर्फबारी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy snowfall in Shimla after seven years, 2017 record broken
- फोटो : अमर उजाला

11 सालों के दौरान दस सेंटीमीटर से ज्यादा शिमला में जनवरी के दौरान बर्फ नहीं गिरी। शिमला में साल 2005 के नवंबर, दिसंबर और साल 2006 के जनवरी, फरवरी और मार्च महीने में बिल्कुल भी बर्फबारी नहीं हुई।

विज्ञापन
Heavy snowfall in Shimla after seven years, 2017 record broken
- फोटो : अमर उजाला

 साल 2009-10 में सिर्फ नाममात्र 1.8 सेंटीमीटर पूरे सीजन में दर्ज की गई। साल 1995 में नवंबर महीने के दौरान शिमला में बर्फ गिरी थी। उस समय 7.8 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed