फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ीं दुश्वारियां, चार एनएच समेत 764 सड़कें बंद, एक की मौत

Wed, 29 Jan 2020 07:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Jan 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
764 roads including four NH blocked due to snowfall in himachal, one dead
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में भारी बर्फबारी और बारिश से बुधवार को चार नेशनल हाईवे समेत 764 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल और शिमला जिला में बर्फबारी से बिजली और पेयजल का संकट गहरा गया है। पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। 

764 roads including four NH blocked due to snowfall in himachal, one dead
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, सिरमौर के सोलन-नेरीपुल मार्ग पर जघेड़ के पास पहाड़ी से चलते टैंपो ट्रेवलर पर पत्थर गिर गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग घायल हो गया। ट्रेवलर 11 यात्रियों को लेकर शिमला के कोटखाई जा रहा था।  

764 roads including four NH blocked due to snowfall in himachal, one dead
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल मनाली, डलहौजी और कुफरी बर्फ से लकदक हो गए हैं। राजधानी शिमला ने भी बुधवार सुबह सफेद चादर ओढ़ ली। उधर, मंगलवार रात को सूबे के मैदानी जिलों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार से प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। तीन फरवरी तक धूप खिली रहने से ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
764 roads including four NH blocked due to snowfall in himachal, one dead
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, ऊपरी शिमला का राजधानी शिमला से लगातार दूसरे दिन भी संपर्क कटा रहा। बुधवार को शिमला से ठियोग, कोटखाई, चौपाल, रोहड़ू रूट पर बसें रवाना नहीं हो पाईं। जिला में 149 सड़कें बंद होने से परिवहन निगम के 335 रूट फेल हुए। निगम की 47 बसें विभिन्न रूटों पर फंस गई हैं। 

विज्ञापन
764 roads including four NH blocked due to snowfall in himachal, one dead
- फोटो : अमर उजाला

नारकंडा में भारी हिमपात के चलते नेशनल हाईवे-5 यातायात के लिए बाधित रहा। बसों की आवाजाही वाया बसंतपुर हुई। जलोड़ी जोत में बर्फबारी के चलते एनएच-305 एक बार फिर बाधित हो गया है। चंबा जिला में भरमौर-पठानकोट मार्ग पर सरू के पास पेड़ गिरने से यातायात के लिए बाधित पड़ गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed