फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में भारी बर्फबारी, कई इलाकों में ब्लैकआउट, बंद किए गए स्कूल

Fri, 27 Jan 2017 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 Jan 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
Heavy Snowfall and Rainfall Continues in Himachal.

हिमाचल के पहाड़ फिर बर्फबारी से ढक गए हैं। लाहौल घाटी समेत प्रदेश के कई इलाकों में लगातार तीन दिन से भारी बर्फबारी हो रही है। रोहतांग, लाहौल स्पीति और किन्‍नौर की पहाड़ियों पर सात फीट से ज्यादा ताजा हिमपात होने की सूचना है।

Heavy Snowfall and Rainfall Continues in Himachal.

प्रदेश की चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला वीरवार को भी जारी है। कई इलाकों में बिजली, पानी और यातायात सेवाएं ठप हो गई हैं। लाहौल स्पीति, किन्‍नौर के उपरी इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद हिमस्‍खलन का खतरा पैदा हो गया है। कुछ जगहों से घर और घराट गिरने की भी सूचना है।

Heavy Snowfall and Rainfall Continues in Himachal.

प्रशासन ने इन इलाकों में अलर्ट भी जारी कर दिया है। लोगों को घरों से बाहर न निकलने और घरों की छतों से लगातार बर्फ हटाने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बर्फबारी का सिलसिला यूं ही जारी रहने का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy Snowfall and Rainfall Continues in Himachal.

जिला कुल्‍लू के सभी स्कूल सोमवार तक बंद रहेंगे। मंत्री कर्ण सिंह ने भारी बर्फबारी को देखते हुए जिला के सभी स्कूल 27 और 28 जनवरी को बंद रखने की घोषणा की है। अभी छुट्टी के कारण दो दिन से ये स्कूल बंद है। लाहौल और किन्‍नौर के स्कूल पहले ही बंद किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Heavy Snowfall and Rainfall Continues in Himachal.

लाहौल घाटी में भारी हिमपात के चलते बिजली, पानी की सेवाएं बंद हो गई हैं। यातायात बुधवार से ही ठप है। लोग घरों में कैद हो गए हैं। वहीं, संचार व्यवस्‍था भी काम नहीं कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed