फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानसून से पहले ही हिमाचल में तबाही, अब तक 3 की मौत, तस्वीरें

Thu, 22 Jun 2017 03:03 PM IST
amarujala.com- Presented by : अशोक चौहान
amarujala.com- Presented by : अशोक चौहान Updated Thu, 22 Jun 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
Heavy Rainfall in Himachal Before Monsoon.

हिमाचल में मानसून पहुंचने में भले ही अभी एक सप्ताह का वक्त है लेकिन प्री मानसून की बारिश से ही पहाड़ दरकने लगे हैं। नदी-नाले उफान पर हैं। सड़कें ठप होने से दर्जनों रूटों पर बसें नहीं जा पा रही हैं। अब तक तीन लोगों की मौतें भी हो चुकी हैं।

Heavy Rainfall in Himachal Before Monsoon.

कई घरों और दुकानों में पानी घुसने से काफी नुकसान हुआ है। चंबा के भनेरा में बुधवार दोपहर करीब दो बजे सड़क मरम्मत में जुटे लोक निर्माण विभाग के बेलदार पर पहाड़ी से मलबा गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Heavy Rainfall in Himachal Before Monsoon.

चंबा की बनेट पंचायत के गनोट नाला में पिता का पिंडदान करते आईपीएच कर्मचारी वचित्र सिंह पर भी मलबा गिर गया। मलबे की चपेट में आने से वचित्र नाले में बह गए, जिससे उनकी भी मौत हो गई। दाड़लाघाट के दानोघाट के पास शाम करीब सात बजे कार पर पत्थर गिरने से कृष्ण नेगी गांव देवी धार चिड़गांव रोहडू़ की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy Rainfall in Himachal Before Monsoon.

कृष्ण अंबुजा कंपनी में लैंड मैनेजर थे। उनकी पत्नी राम प्यारी, बेटी अंबिका और चालक बाबूराम को भी चोटें आई हैं। इन्हें आईजीएमसी रेफर किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक गर्ज के साथ बारिश और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन
Heavy Rainfall in Himachal Before Monsoon.

बुधवार को साल के सबसे गर्म दिन माने जाने वाले 21 जून को राजधानी शिमला समेत पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हुई। कुल्लू घाटी और चंबा के दर्जनों रूटों पर परिवहन निगम की बस सेवा ठप रही। सोलन में घरों और दुकानों में पानी घुस गया, जिससे दुकानों में रखा सामान खराब हो गया। स्पाटू में भी कुछ घरों में बारिश का पानी घुस गया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed