फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहतांग में ताजा बर्फबारी, इस दिन से भारी ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

Wed, 13 Mar 2019 07:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Mar 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
heavy hail storm and Storm Warning for himachal from 14 march

प्रदेश के कई क्षेत्रों में गुरुवार को भारी ओलावृष्टि और तूफान चलने की चेतावनी है। इस दौरान बिजली गिरने का खतरा भी है। शुक्रवार को भी बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।

heavy hail storm and Storm Warning for himachal from 14 march

16 से 18 मार्च तक प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। बुधवार को शिमला और मनाली में बारिश हुई, जबकि रोहतांग में ताजा बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। 

heavy hail storm and Storm Warning for himachal from 14 march
बुधवार को अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई।  प्रदेश की 60 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। राजधानी शिमला में बुधवार को दिन भर मौसम खराब रहा। दोपहर बाद शहर में बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
heavy hail storm and Storm Warning for himachal from 14 march

बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी रोहतांग, जलोड़ी, सोलंगनाला और केलांग में ताजा बर्फबारी हुई। रोहतांग में 20, जलोडी दर्रा में 6 और सोलंगनाला में 5 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकार्ड हुई। जिले में 45 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। 

विज्ञापन
heavy hail storm and Storm Warning for himachal from 14 march

 कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे 21 के बीच हो रहे भारी भूस्खलन के कारण सफर जोखिम भरा बना हुआ है। चंबा जिला में हल्की बारिश और ऊपरी चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई। जिले के 25 गांवों में अभी भी बिजली आपूर्ति प्रभावित चल रही है। जनजातीय जिला किन्नौर की ऊंची चोटियों में भी ताजा बर्फबारी हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed