प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में बुधवार को भारी ओलावृष्टि की चेतावनी है। एक फरवरी तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
हिमाचल में ओलावृष्टि और बर्फबारी की चेतावनी, प्रचंड ठंड की चपेट में प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो और तीन को मौसम साफ रहने से धूप खिलने की संभावना जताई गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने से प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बुधवार को मैदानी क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि और बारिश के आसार हैं।
हैं। शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वीरवार को पूरे प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
शहर न्यूनतम तापमान
केलांग - 16.2
कल्पा - 9.2
मनाली - 5.8
कुफरी - 3.8
भुंतर - 1.0
डलहौजी - 0.6
सोलन - 0.4
सुंदरनगर शून्य
शिमला 0.8