फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला मासूम, ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा

Sun, 21 Jan 2018 09:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sun, 21 Jan 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
 group of stray dogs at paonta sahib killed seven year old child

पांवटा साहिब के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमरकोट में रौंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई है। खेतों में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों का बच्चा दौड़े-दौड़े हंसते-खेलते हुए अपने मां-बाप के पास जा रहा था।

 group of stray dogs at paonta sahib killed seven year old child

अचानक खेत में आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। कुत्तों ने मासूम बच्चे को बुरी तरह से नोचकर मौत के घाट उतार दिया। बच्चा सात वर्ष का था। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। वहीं, स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश भी है। 

 group of stray dogs at paonta sahib killed seven year old child
प्रशासन ने प्रवासी परिवार को 20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर बच्चे के नन्हे पांव की चप्पले पड़ी थी। जर न्हें देखकर हरेक शख्स अपनी आंखों के आंसू नहीं रोक पाया। बच्चे के माता-पिता सुधबुध खो बैठे हैं। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के ग्राम रफियापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार का परिवार पिछले कुछ वर्षों से अमरकोट में रह रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 group of stray dogs at paonta sahib killed seven year old child

प्रवासी दंपति धर्मेंद्र व सुनीता एक उद्योगिक इकाई में मजदूरी करते हैं। जबकि सुबह-शाम लोगों के खेतों में कार्य कर दिहाड़ी लगाते हैं। शनिवार को गांव के ही एक खेत में दंपति दिहाड़ी पर गए थे। गांव में की खेत से कुछ दूरी पर उन्होंने किराये में मकान लिया है। सुबह विशाल उर्फ विक्की (7) कमरे से खेतों की तरफ जा रहा था। इस बीच आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। 

विज्ञापन
 group of stray dogs at paonta sahib killed seven year old child

कुछ दूरी से ग्रामीणों ने देखा भी, लेकिन कुत्तों के खौफ के चलते कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। शोर मचाने पर कुत्ते जब वहां से भागे तो ग्रामीण बच्चे के पास पहुंचे। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। कुत्तों ने मासूम बच्चे के सिर व पेट को बुरी तरह नोंच दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम पंचायत अमरकोट के प्रधान राकेश महरालू व पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह ने कहा कि सुबह साढ़े 10 बजे यह दर्दनाक घटना हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed