फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: गणेश महोत्सव के अंतिम दिन ऐसे विदा हुए गणपति बप्पा, देखें शानदार तस्वीरें

Thu, 12 Sep 2019 05:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Sep 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
ganesh visarjan 2019 celebration in shimla and other parts of himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की राजधानी शिमला समेत राज्य के अन्य भागों में गुरुवार को गणेश महोत्सव का भव्य तरीके से समापन हुआ। गणेश महोत्सव के अंतिम दिन... अगले बरस फिर आना खुशियां संग लाना मेरे गणपति भजनों के बीच प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

ganesh visarjan 2019 celebration in shimla and other parts of himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

शिमला शहर में गणेश प्रतिमा के साथ निकली शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने ढोल चिमटे की तान पर भगवान श्रीगणेश का गुणगान किया और फिर सुन्नी के पास सतलुज नदी के तट पर पहुंचकर प्रतिमा को पानी में बहा दिया।  

ganesh visarjan 2019 celebration in shimla and other parts of himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी के मिडल बाजार के सिद्धिविनायक सेवा मंडल ने गुरुवार को गणपति बप्पा मौरेया अगली बरस तू फिर आना के जयघोषों के साथ गणपति का विसर्जन किया। इससे पहले सुबह साढ़े आठ बजे हवन कर आरती की गई। मिडल बाजार से मालरोड तक गुलाल उड़ाकर ढोल नगाड़ों के बीच प्रथम पूज्य को विदाई दी गई। विसर्जन से एक दिन पहले बुधवार रात जागरण का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ganesh visarjan 2019 celebration in shimla and other parts of himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

सुबह गणपति बप्पा मौरेया की आरती के बाद उन्हें उठाकर मालरोड तक लाया गया। महिलाओं ने नंगे पांव गणपति की मूर्तियों को उठाकर मालरोड तक शोभायात्रा निकाली। इसके बाद दस बसे के करीब सुन्नी की ओर गाड़ियां में भगवान गणेश की मूर्तियों को ले जाया गया। यहां करीब 500 लोगों की मौजूदगी में भगवान गणेश की 108 मूर्तियों का विसर्जन किया गया

विज्ञापन
ganesh visarjan 2019 celebration in shimla and other parts of himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

शहर के गंज बाजार में सजे पंडाल से भी भगवान श्रीगणेश ने विदाई ले ली। यहां हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोग पूजा अर्चना करने आते थे तथा रौनक लगी रहती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed