फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बदला मौसम का मिजाज, हिमाचल में बर्फबारी शुरू

Mon, 12 Nov 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 12 Nov 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
fresh snowfall recorded in Mountainous regions of himachal

हिमाचल में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। सूबे के पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात शुरू हो गया है। प्रदेश के विभिन्न भागों में चौदह नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। रविवार को भी राजधानी शिमला समेत कई इलाकों में बादल छाए रहे।

fresh snowfall recorded in Mountainous regions of himachal
मौसम के इस बदले रुख के चलते सूबे के पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान गिर गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और हिमपात होने की संभावना है।
fresh snowfall recorded in Mountainous regions of himachal

चंबा में भरमौर की ऊपरी पहाड़ियों में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई। ऊपरी पहाड़ियों में अमूमन दस सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात होने की सूचना है। भरमौर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
fresh snowfall recorded in Mountainous regions of himachal

लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिले की ऊंची चोटियों पर भी हिमपात शुरू हो गया है। कुल्लू प्रशासन ने बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है कि कोई भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाए। रोहतांग दर्रे पर भी हल्का हिमपात हुआ। हिमपात और खराब मौसम से घाटी में शीतलहर बढ़ गई है। 

विज्ञापन
fresh snowfall recorded in Mountainous regions of himachal
snow shimla

रविवार को लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में न्यूनतम तापमान -1.9 और कल्पा में 1.0 डिग्री दर्ज  किया गया। मनाली में 1.2, मंडी में 5.8, सोलन में 7.0, शिमला में 9.5, डलहौजी में 9.3 और धर्मशाला में 9.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री की गिरावट हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed