फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हिमाचल में चोटियों पर बर्फबारी, 121 सड़कें बंद

Sun, 03 Mar 2019 10:45 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sun, 03 Mar 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
fresh snowfall recorded in himachal on 02 february

हिमाचल प्रदेश में चेतावनी के बीच चोटियों पर बर्फबारी और मैदानों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। कुल्लू, लाहौल, किन्नौर-सिरमौर और चंबा जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई।

fresh snowfall recorded in himachal on 02 february

प्रदेश में मौसम बदलते ही दोबारा से कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। रविवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि होने की चेतावनी है। पूरे प्रदेश में चार मार्च तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार शाम तक भी प्रदेश में 121 सड़कें बंद रहीं।

fresh snowfall recorded in himachal on 02 february

रोहतांग दर्रा में शुक्रवार देर रात से बर्फबारी का दौर जारी है। कुल्लू और मनाली समेत निचले इलाकों में दिन भर बारिश हुई। रोहतांग दर्रा में 35 सेंटीमीटर, सोलंगनाला में 12, कोकसर में 15, जलोड़ी दर्रा में 10 और जिला मुख्यालय केलांग में 8 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। घाटी में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
fresh snowfall recorded in himachal on 02 february

करीब तीन दर्जन बस रूट प्रभावित हो गए हैं। चंबा जिला की ऊपरी चोटियों में भी शनिवार को हिमपात हुुुआ। निचले क्षेत्रों में बारिश का क्रम जारी रहा। भरमौर-पठानकोट एनएच कई जगह प्रभावित रहा। 36 गांवों में बिजली की आपूर्ति भी सुचारु नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
fresh snowfall recorded in himachal on 02 february

शनिवार को जनजातीय जिला किन्नौर सहित रामपुर और कुल्लू जिले के आउटर सिराज की ऊंची चोटियों में भी बर्फबारी रिकॉर्ड हुई। किन्नौर सहित रामपुर और आउटर सिराज क्षेत्र में नेशनल हाईवे सहित अधिकांश ग्रामीण रूटों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed