{"_id":"5e6b21a88ebc3ea4a93eda04","slug":"fresh-snowfall-in-lahaul-spiti-rohtang-pangi-chamba-and-kullu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: हिमाचल में ताजा बर्फबारी, कई सड़क मार्ग अवरुद्ध, हिमखंड गिरने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: हिमाचल में ताजा बर्फबारी, कई सड़क मार्ग अवरुद्ध, हिमखंड गिरने का खतरा
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/कोकसर/चंबा/शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू और जनजातीय क्षेत्र लाहौल में तीन दिनों से मौसम का कहर जारी है। गुरुवार रात को भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। रोहतांग में रिकॉर्ड तीन फीट ताजा बर्फबारी हुई है जबकि कोकसर और मढ़ी में दो फीट, सिस्सू में एक फीट, सोलंगनाला और जलोड़ी दर्रा में 20-20 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लाहौल में हिमखंड गिरने का खतरा बढ़ गया है। वहीं लारजी-सैंज मार्ग स्थित पागलनाला 24 घंटे के भीतर तीन बार बंद रहा। रात करीब दो बजे नाले में बाढ़ आने से आठ घंटे बाद सड़क मार्ग खोला गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं जिला कुल्लू में तेज आंधी-तूफान के कहर से कई इलाकों में रातभर बिजली गुल रही। अंधड़ से कई जगह पेड़ों के गिरने से बिजली के तारों को नुकसान पहुंचा है। राजस्व विभाग नुकसान का आकलन करने में जुट गया है। बारिश में लोगों को दूसरे के घरों में शरण लेने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जिला चंबा में हुई बर्फबारी ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। गरोला में दो मंजिला स्लेटपोश मकान गिर गया। शेरपुर में दीवार तोड़कर चार घरों में दलदल जा घुसा। परिवारों को गांव के लोगों के घरों में रात बितानी पड़ी। बर्फबारी के कारण कई संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं। डलहौजी, पांगी, भरमौर सहित अन्य क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। चंबा-जोत, चंबा-भरमौर व चंबा-तीसा सड़क मार्ग पर यातायात ठप है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शिमला जिले के नारकंडा में नेशनल हाईवे पांच और जलोड़ी जोत में एनएच 305 वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित है। निगम की बसें रामपुर से वाया बसंतपुर होकर भेजी जा रही हैं। वहीं जलोड़ी जोत में एनएच बाधित होने से आनी और निरमंड क्षेत्र का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।