फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: कुफरी-मनाली समेत चोटियों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर, मैदान में बरसे ओले

Sun, 01 Mar 2020 02:50 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 01 Mar 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
fresh snowfall and rainfall recorded in himachal, tourist in kufri and manali
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में येलो अलर्ट के बीच शनिवार को कुफरी, नारकंडा, डलहौजी, मनाली समेत प्रदेश की ऊंची चोटियों पर फिर बर्फबारी हुई। प्रदेश के कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश के साथ ओले भी बरसे। बिजली की गड़गड़ाहट के बीच दिन में अंधेरा छा गया। राजधानी शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू में फाहे भी गिरे।

fresh snowfall and rainfall recorded in himachal, tourist in kufri and manali
- फोटो : अमर उजाला

शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। दो और तीन मार्च को धूप खिलने तथा चार से छह मार्च तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 

fresh snowfall and rainfall recorded in himachal, tourist in kufri and manali
- फोटो : अमर उजाला

 रोहतांग दर्रा के साथ सोलंगनाला, जलोड़ी दर्रा, बारालाचा, कोकसर, कुंजुम दर्रा में भी ताजा बर्फबारी हुई। चंबा के भरमौर और पांगी की ऊपरी चोटियों, डलहौजी के डैनकुंड और लक्कड़मंडी में बर्फबारी दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
fresh snowfall and rainfall recorded in himachal, tourist in kufri and manali
- फोटो : अमर उजाला

सिरमौर के चूड़धार, शिमला के चांशल, चंद्रनाहन, आउटर सिराज के श्रीखंड महादेव, किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों, मंडी में कमरूघाटी, छोटा भंगाल सहित कांगड़ा के धौलाधार पर भी बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन
fresh snowfall and rainfall recorded in himachal, tourist in kufri and manali
- फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी और बारिश के चलते ठंड बढ़ गई है। इसके कारण लोग ठिठुरने पर मजबूर हो गए हैं। शनिवार दोपहर बाद डलहौजी के डैनकुंड और लक्कड़मंडी में पांच सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed