फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हिमाचल में चोटियां बर्फ से लकदक, पारा गिरा, दो हाईवे समेत एक दर्जन सड़कें बंद

Sat, 07 Mar 2020 09:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Mar 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
fresh snowfall and rainfall in himachal dozen roads including two highways closed
- फोटो : अमर उजाला

 हिमाचल में मौसम का मिजाज लगातार तीसरे दिन बिगड़ा रहा। प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश से अधिकतम तापमान गिर गया। ठंड से पर्यटन नगरी मनाली में कर्नाटक के एक व्यक्ति की मौत हो गई।  उधर बारिश-बर्फबारी से प्रदेश में दो हाईवे समेत एक दर्जन सड़कें बंद हो गई हैं। राजधानी शिमला से सटे कुफरी और जाखू समेत प्रदेश की ऊंची चोटियां फिर बर्फ से लकदक हो गई है।

fresh snowfall and rainfall in himachal dozen roads including two highways closed
- फोटो : अमर उजाला

 रोहतांग में भारी बर्फबारी से एनएच बहाली का काम ठप हो गया है। शिमला-रामपुर और आनी-कुल्लू नेशनल हाईवे सहित कई दर्जन छोटे मार्ग भी बर्फबारी से बाधित हो गए हैं। शनिवार को कुल्लू, चंबा, किन्नौर, मंडी, शिमला, लाहौल के कई क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।

fresh snowfall and rainfall in himachal dozen roads including two highways closed
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला में लगातार दूसरे साल भी मार्च में बर्फ गिरी है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में शनिवार को चार डिग्री गिरावट दर्ज हुई। रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को होली के दिन मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
fresh snowfall and rainfall in himachal dozen roads including two highways closed
- फोटो : अमर उजाला

10 से 13 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना है। ऊपरी शिमला के लिए बस सेवा बंद होने से एचआरटीसी के करीब 252 रूट फेल हुए। औट-आनी-सैंज नेशनल हाईवे 305 बंद होने से लोगों को अब घियागी से खनाग तक 15 किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ेगा।

विज्ञापन
fresh snowfall and rainfall in himachal dozen roads including two highways closed
- फोटो : अमर उजाला

 मंडी जिले के नाचन, सराज और चौहार घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्र भी बर्फ से लकदक हैं। चंबा जिले के पर्यटन नगरी डलहौजी, खज्जियार, लक्कमंडी, पौहलाणी, आहला, पांगी और भरमौर की ऊपरी चोटियों में भी ताजा बर्फबारी हुई है। धौलाधार में हिमपात और मैदानी इलाकों में जमकर बारिश हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed