प्रदेश श्रम एवं रोजगार विभाग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलह (कांगड़ा) में 11 नवंबर को रोजगार मेला लगाएगा। 1400 पदों पर भर्ती के लिए होने वाले रोजगार मेले में प्रदेश भर के युवा भाग ले सकेंगे।यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर हंस राज गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी देने के लिए श्रम और रोजगार विभाग वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलह में यह रोजगार मेला लगा रहा है।
1400 युवाओं को नौकरी देंगी निजी कंपनियां, यहां लगेगा रोजगार मेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Wed, 07 Nov 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन