फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EVM पर पूर्व आयुक्त का बड़ा खुलासा, कई पार्टियों की बोलती बंद कर देगा

Sat, 20 May 2017 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 20 May 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
Former Election Commessioner Naveen Chawla Statement on EVM Hacking.

ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ के मामले में पूर्व चुनाव आयुक्त ने बड़ा खुलासा किया है। इस पूर्व अधिकारी ने बताया कि कुछ दलों को ईवीएम पर क्यों मिर्ची लग जाती है। हिमाचल के सोलन पहुंचे पूर्व आयुक्त नवीन चावला ने इस पूरे मुद्दे पर बेबाक जवाब दिए।

Former Election Commessioner Naveen Chawla Statement on EVM Hacking.

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला ने कहा कि ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ संभव नहीं है। मशीनों के एसओएस नंबर किसी को पता नहीं होते हैं। सीलबंद इन मशीनों को हैक करना आसान नहीं होता। ऐसे में इसमें कोई छेड़खानी करने का सवाल ही नहीं उठता।

Former Election Commessioner Naveen Chawla Statement on EVM Hacking.

उन्होंने कहा कि जब वह भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त थे, उस समय भी वर्ष 2009 में ईवीएम पर सवाल उठे थे। उस दौरान वह फ्रांस के दौरे पर थे। उन्होंने अपना फ्रांस का दौरा बीच में रद्द किया और वापिस इंडिया आए। उन्होंने खुद इसकी जांच का जिम्मा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Former Election Commessioner Naveen Chawla Statement on EVM Hacking.

पूर्व आयुक्त ने खुलासा किया कि विशेषज्ञों, कैमरों की निगरानी में अलग-अलग राज्यों से 100 ईवीएम मशीनें मंगवाई गईं लेकिन कोई भी इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की मशीनों को हैक नहीं कर सकता। जांच में भी छेड़खानी का कोई मामला सामने नहीं आया। ऐसे में अब भी छेड़खानी की बातें करना गलत है।

विज्ञापन
Former Election Commessioner Naveen Chawla Statement on EVM Hacking.

उन्होंने कहा कि जब कोई चुनाव जीत जाता है तो वह ईवीएम से खुश हो जाता है। लेकिन जब दूसरा चुनाव हारता है तो वह इसका गुस्सा ईवीएम पर ही निकालता है और ईवीएम पर सवाल उठाने लगता है। पूर्व चुनाव आयुक्त शुक्रवार को शूलिनी विवि में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed