हिमाचल के कुल्लू जिले के दुर्गम चंद्रखणी दर्रे में बर्फ में फंसे पंजाब के लौंगोवाल इंजीनियरिंग कॉलेज के 7 छात्रों और एक गाइड में से छह को 72 घंटे बाद सुरक्षित निकाल लिया है। दो अन्य छात्र दर्रे पर बनी एक गुफा में सुरक्षित हैं। मौसम खराब होने के चलते उन्हें हेलिकॉप्टर से लिफ्ट नहीं किया जा सका। हेलिकॉप्टर से बचाव दल ने उनके लिए खाने के पैकेट फेंके हैं। उन्हें रात को गुफा में ही रुकने की सलाह दी गई। प्रशासन और बचाव दल का कहना है कि सोमवार सुबह मौसम साफ होते ही उन्हें भी लिफ्ट कर लिया जाएगा। इनपुट: शेरू बाबा, नग्गर (कुल्लू)
60 घंटे बाद सुरक्षित निकाले बर्फ में फंसे 5 छात्र
2 of 17
चंद्रखणी दर्रा
- फोटो : शेरू बाबा
रविवार दोपहर बाद गाइड और पांच युवकों को हेलिकॉप्टर से लिफ्ट पहले नग्गर के रूंगसू गांव में उतारा। यहां से इन्हें एंबुलेंस से कुल्लू अस्पताल लाया गया है। अस्पताल पहुंचाए छह युवकों में से एक की हालत गंभीर है। पांच ठीक हैं। बता दें कि आठ मार्च को संत लौंगोवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी (सलाइट), संगरूर के सात छात्र बिजली महादेव होते हुए चंद्रखणी के लिए ट्रैकिंग पर निकले थे।
60 घंटे बाद सुरक्षित निकाले बर्फ में फंसे 5 छात्र
3 of 17
चंद्रखणी दर्रा
- फोटो : शेरू बाबा
उनके साथ कुल्लू के मोहल का एक लोकल गाइड भी था। 11 मार्च को छात्रों ने 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी कि वे बर्फ में रास्ता भटक गए हैं। उसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया था।
60 घंटे बाद सुरक्षित निकाले बर्फ में फंसे 5 छात्र
4 of 17
चंद्रखणी दर्रा
- फोटो : शेरू बाबा
प्रशासन ने पुलिस, आईटीबीपी, पर्वतारोहण संस्थान मनाली, हिमालयन हेली स्कीइंग व स्थानीय ट्रैकरों की मदद से इन छात्रों की तलाश शुरू की लेकिन रविवार सुबह तक उनका कोई अता- पता नहीं था। बर्फ में फंसे छात्रों को तलाशने में हिमालयन हेली स्कीइंग के दल ने अहम भूमिका निभाई। रविवार सुबह हेलिकॉप्टर के माध्यम से तलाश में जुटे खोजी दल को बर्फ में कुछ फुटप्रिंट दिखे।
60 घंटे बाद सुरक्षित निकाले बर्फ में फंसे 5 छात्र
5 of 17
चंद्रखणी दर्रा
- फोटो : शेरू बाबा
जब तक कुछ कर पाते मौसम खराब हो गया और उन्हें लौटना पड़ा। दोपहर बाद हेलिकॉप्टर ने फिर उड़ान भरी और छात्रों को ढूंढ निकाला। एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि पांच छात्रों समेत छह लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। दो अन्य छात्र गुफा में सुरक्षित हैं। उन्हें खाना और पानी दिया गया है। सोमवार सुबह उन्हें भी लिफ्ट कर लिया जाएगा। तस्वीर में रेस्क्यू करने के लिए बर्फ में जाती टीम।