फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट्रोल पंप में आग लगने से हड़कंप, शेड की ऊंचाई तक लपटें उठने से मची भगदड़

Sun, 05 Aug 2018 12:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 05 Aug 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at petrol pump in Dharamshala Himachal Pradesh

धर्मशाला कचहरी अड्डा स्थित पेट्रोल पंप में आग लगने से हड़कंप मच गया। पंप के शेड की ऊंचाई तक लपटें उठने से भगदड़ मच गई। आसपास की दुकानें और भवन खाली कराए गए। आखिरकार पंप के एक कर्मी ने फायर एक्सटिंग्यूशर (अग्निशमन यंत्र) से आग पर काबू पा लिया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। आग तेल फिलिंग करने वाले चैंबर में लगी थी। घटना के वक्त तेल से भरा टैंकर भी था, जिसमें आग लगने से भारी तबाही मच सकती थी।

Fire breaks out at petrol pump in Dharamshala Himachal Pradesh

जानकारी के अनुसार कचहरी अड्डा स्थित पेट्रोल पंप में तेल की फिलिंग की जा रही थी। बताया जा रहा है कि तेल से भरे टैंकर के पास ही तेल भरने वाले चैंबर में चिंगारी फूटी, जिससे आ लग गई। इससे पहले कि पंप पर मौजूद कर्मी कुछ समझ पाते, आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। पंप स्टेशन के शेड तक लपटें छूने लगीं।

Fire breaks out at petrol pump in Dharamshala Himachal Pradesh

आग भड़कते देख आनन फानन आसपास की दुकानें और मकान खाली करा लिए गए। कुछ लोग दहशत से ही घरों से बाहर की ओर भागे। भगदड़ के माहौल में पंप के एक कर्मी ने अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल कर आग को बुझा दिया। जिससे सभी की जान में जान आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire breaks out at petrol pump in Dharamshala Himachal Pradesh

वहीं कचहरी अड्डा स्थित पेट्रोल पंप पर लगी आग के बारे में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद जब तक अग्निशमन के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचते, तब तक आग बुझ चुकी थी।

विज्ञापन
Fire breaks out at petrol pump in Dharamshala Himachal Pradesh

वहीं इस संदर्भ में अग्निशमन विभाग धर्मशाला आफिसर एसके चौधरी ने बताया कि पेट्रोल पंप कचहरी अड्डा में लगी आग लापरवाही से लगी है। उन्होंने बताया कि जब तक अग्निशमन विभाग की टीम वहां पर पहुंचती, तब तक पेट्रोल पंप संचालकों ने आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने कहा कि अगर आग पर शीघ्र काबू नहीं पाया जाता तो भारी नुकसान हो सकता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed