फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जंगल की आग से बचाया भालू का बच्चा, अब बना इस परिवार का दुलारा

Thu, 19 Jul 2018 12:48 PM IST
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला, चंबा
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 19 Jul 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
Family rescue Bear baby from forest fire in Chamba Himachal Pradesh

दो महीने पहले जंगल की आग में बुरी तरह झुलसे भालू के बच्चे की जान बचाकर रोशन लाल ने इसे अपना दुलारा बना लिया है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने बावजूद हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के गरनोटा के पड़वाल निवासी रोशन लाल का परिवार इसे खरीदकर दूध पिला रहा है। भालू के बच्चे का नाम भोलू रखा गया है। भोलू भी परिवार के सदस्य की तरह रह रहा है।

Family rescue Bear baby from forest fire in Chamba Himachal Pradesh

दो महीने पहले रोशन लाल अन्य ग्रामीणों के साथ गरनोटा के जंगल में लगी आग बुझाने गए थे। इस दौरान वे पानी वाली जगह पहुंचे तो देखा कि किसी जंगली जानवर का बच्चा बुरी तरह कराह रहा था। उन्होंने देखा कि जंगल की आग से भालू के बच्चे के पांव और सिर सहित शरीर झुलस गया था। वे इसे अपने साथ घर ले आए और इसका उपचार शुरू किया। इससे भालू का बच्चा धीरे-धीरे ठीक होने लगा। रोशन ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने भालू के बच्चे का नाम भोलू रखा।

Family rescue Bear baby from forest fire in Chamba Himachal Pradesh

इसका गुजारा पहले घर पर गाय के दूध से हो जाता था, लेकिन अब दूध न से इसके लिए खरीदकर दूध लाना पड़ रहा है। वे गरीब परिवार से हैं। खेतीबाड़ी से ही गुजारा चलता है। उनका घर दो जगह पड़वाल और धार में है। रोशन लाल ने बताया कि वर्तमान में उनकी हालत काफी दयनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Family rescue Bear baby from forest fire in Chamba Himachal Pradesh

बीमार होने के कारण उनकी बेटी दो माह तक मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती रही। बेटी के इलाज पर काफी खर्चा हो चुका है। उन्होंने कहा कि उन्हें कई बार अपने दूसरे घर में जाना पड़ता है। ऐसे में यह चिंता रहती है कि पहले घर में भालू के बच्चे की देखभाल कौन करेगा। रोशन लाल ने कहा कि परिवार में उनकी पत्नी सीमा देवी, बड़ी बेटी रत्ना, छोटी बेटी सपना, बेटा अशोक कुमार और बादल हैं।

विज्ञापन
Family rescue Bear baby from forest fire in Chamba Himachal Pradesh

वन रक्षक अशोक कुमार ने बताया कि रोशन लाल ने उन्हें फोन पर सूचित किया कि एक जंगल से भालू उनके घर में पहुंचा है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने भालू के बच्चे को अपने कब्जे में लिया तथा उसे वन परिक्षेत्र कार्यालय सिहुंता ले गए। उन्होंने कहा कि वन विभाग के पास इसे रखने का प्रावधान नहीं है। इसलिए भालू के बच्चे को वन्य प्राणी संरक्षण केंद्र गोपालपुर भेजा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed