फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12 साल बाद शुरू हुआ बौद्ध धर्म का महाकुंभ, देखिए बेहतरीन तस्वीरें

Thu, 14 Jul 2016 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रिवालसर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, रिवालसर (मंडी) Updated Thu, 14 Jul 2016 08:48 AM IST
विज्ञापन
dalai lama inaugurated bodh mahakumbh in rewalsar mandi himachal pradesh
बौद्ध धर्म का महाकुंभ - फोटो : अमर उजाला

बौद्ध धर्म का महाकुंभ शुरू हो गया है। बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा ने महाकुंभ का आगाज किया और बौद्ध श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए । रिवालसर (मंडी, हिमाचल प्रदेश) में बौद्ध धर्म का महाकुंभ शुरू हुआ है। यह 12 साल के अंतराल के बाद मनाया जाता है।

dalai lama inaugurated bodh mahakumbh in rewalsar mandi himachal pradesh
बौद्ध धर्म का महाकुंभ

बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा ने पहले दिन हजारों बौद्ध श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। धर्मगुरु के दर्शन को श्रद्धालुओं में भारी उत्साह था। बारिश के बावजूद हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालु भी पंडाल में डटे रहे। दलाईलामा ने कहा कि मनुष्य को मन की पांच बुराइयों राग, द्वेष, मोह, ईर्ष्या और अहंकार का त्याग करना चाहिए।

dalai lama inaugurated bodh mahakumbh in rewalsar mandi himachal pradesh
बौद्ध धर्म का महाकुंभ

राग और द्वेष ही समाज के पतन के कारण हैं। कहा कि परमाणु हथियारों का जमकर आविष्कार हो रहा है। अनगिनत लोगों की हत्या इन दो बुराइयों से हुई है। अपने लोगों के प्रति लगाव और दूसरों के प्रति द्वेष की वजह से संसार में तनाव बढ़ रहा है। समाज और संसार में जितनी भी समस्या उत्पन्न हो रही है, उसमें अधिकांश समस्याएं मनुष्य की ओर से सृजित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
dalai lama inaugurated bodh mahakumbh in rewalsar mandi himachal pradesh
बौद्ध धर्म का महाकुंभ

मानव जाति को अपने विवेक का उपयोग विकारों के लिए नहीं, बल्कि समाज कल्याण के लिए करना चाहिए। संसार के सभी धर्म समाज के लिए उपयोगी हैं। सैद्धांतिक तौर पर बुद्ध के सिद्धांत श्रेष्ठ हैं। कहा कि कोई भी धर्म हिंसा करना नहीं सिखाता।

विज्ञापन
dalai lama inaugurated bodh mahakumbh in rewalsar mandi himachal pradesh
बौद्ध धर्म का महाकुंभ

हिंसा करना पाप है। उन्होंने तिब्बती भाषा में ही प्रवचन दिए। इससे पहले सड़क से दलाईलामा रिवालसर पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed