फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हिमाचल के तीन जिलों में तूफान का कहर, सात गोशालाओं की छतें उड़ीं, दो घर क्षतिग्रस्त

Fri, 21 May 2021 07:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 May 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Cyclone Tauktae effects also impacts Himachal: roofs of seven cowsheds blown away, two houses damaged in three districts
चक्रवाती तूफान ताउते का हिमाचल में दिखा असर। - फोटो : अमर उजाला

चक्रवाती तूफान ताउते का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। प्रदेश के तीन जिलों कांगड़ा, मंडी और चंबा में तूफान ने कहर मचा दिया। तेज हवाओं से तीनों जिलों में भारी नुकसान हुआ है। सात गोशालाओं की छतें उड़ गईं और दो घर क्षतिग्रस्त हो गए। कई इलाकों में ब्लैक आउट रहा। बिजली के खंभे गिर गए, ट्रांसफार्मरों को नुकसान हुआ है। जिला कुल्लू के कई हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। उधर, हिमाचल के ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में 24 मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में बारिश और तूफान की चेतावनी है। मैदानी क्षेत्रों में अगले पांच दिन मौसम साफ रहेगा। 27 मई को समूचे प्रदेश में फिर से मौसम बिगड़ेगा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री और अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।   

Cyclone Tauktae effects also impacts Himachal: roofs of seven cowsheds blown away, two houses damaged in three districts
तूफानसे गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला

चंबा जिले में तूफान और ओलावृष्टि से भटियात में आधा दर्जन लोगों की गोशालाओं की उखड़ गईं। सिहुंता क्षेत्र में पेड़ों की टहनियां एचटी/एलटी लाइनों पर गिरने से भटियात विस क्षेत्र में 12 से 14 घंटे तक अंधेरा रहा। तूफान से आधी रात को 125 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद हो गए। 

Cyclone Tauktae effects also impacts Himachal: roofs of seven cowsheds blown away, two houses damaged in three districts
आम को भी नुकसान - फोटो : अमर उजाला

भरमौर की आठ पंचायतों में दस घंटे बिजली गुल रही। चुराह की पंचायतों में ओलावृष्टि से 50 प्रतिशत सेब की फसल बर्बाद हो गई। कांगड़ा जिले में भी तूफान से आम-लीची की टननियों समेत फल नीचे गिर गए।  कई जगह बिजली गुल हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cyclone Tauktae effects also impacts Himachal: roofs of seven cowsheds blown away, two houses damaged in three districts
गोशाला की छत उउड़ी। - फोटो : अमर उजाला

पासू में एक गोशाला की छत गिरने से पांच गायें घायल हो गईं। पुराना मटौर में एक पेड़ बिजली के खंभे पर गिर गया। जिला मुख्यालय के साथ लगते बड़ोल में एक पेड़ मकान के गेट पर गिर गया। पुहाड़ा में गोशाला पर पेड़ गिर गया। 

विज्ञापन
Cyclone Tauktae effects also impacts Himachal: roofs of seven cowsheds blown away, two houses damaged in three districts
सेब को भारी नुकसान। - फोटो : अमर उजाला

तूफान से बागबानी विभाग ने जिला भर के बागवानों को करीब 27 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया है। नगरोटा सूरियां विकास खंड में सबसे ज्यादा करीब नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed