परिवारवालों को नींद की गोलियां खिलाकर नाबालिग से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग के परिवार वालों को नींद की गोलियां खिलाने के बाद उसके साथ रेप किया गया। मामला हिमाचल के चंबा का है। यहां चुराह घाटी के तीसा थाना में नाबालिग के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह उसी के गांव के बशीर मोहम्मद पुत्र रशीद मोहम्मद के संपर्क में थी। कुछ दिन पहले बशीर ने उसे झांसे में लेकर मोबाइल फोन उपहार के स्वरूप में दिया।
इसके बाद दोनों में बातचीत का दौर शुरू हो गया, लेकिन पीड़िता आरोपी के इरादे से पूरी तरह से अंजान थी। आरोपी ने नाबालिग की नासमझी का फायदा उठाकर उसे नींद की पांच टेबलेट यह कह कर थमा दी कि वह अपने परिवार वालों को शाम के खाने में यह टेबलेट मिलाकर खिला दे।
नाबालिग को जबरदस्ती किया अगवा, फिर रेप
अपनी योजना को कामयाब होते देख वारदात वाली शाम को आरोपी ने नाबालिग को रात के साढ़े दस बजे फोन कर घर से बाहर आने को कहा। जब नाबालिग घर से बाहर गई तो आरोपी नाबालिग को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा कर ले गया।
इसके बाद आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं नाबालिग की ओर से विरोध करने पर आरोपी ने मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली, लेकिन जब पीड़िता ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी।
लिहाजा पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी बशीर मोहम्मद पर भादंसं की धारा 376, 506 व 4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Published By Ashok Chauhan