फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में ऑनलाइन बनेंगे कर्फ्यू पास, इन व्हाट्सऐप नंबरों पर करें आवेदन

Sat, 28 Mar 2020 09:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Mar 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: e curfew passes will be issued in Himachal, apply on WhatsApp
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे हिमाचल में कर्फ्यू लागू किया गया है। ऐसे में लोगों को आपात स्थिति में बाहर जाने के लिए कर्फ्यू पास का होना आवश्यक हैं। ये कर्फ्यू पास अनिवार्य रूप से एक अनुमति पर्ची हैं जो शहर के अंदर और अन्य शहरों में आवाजाही को अधिकृत करते हैं। इनमें से कोई भी पास के लिए आवेदन कर सकता है,लेकिन ध्यान दें कि पास केवल आवश्यक सेवाओं के लिए ही जारी किए जा रहे हैं। यदि आपका काम आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत नहीं आता है तो आपको कर्फ्यू पास जारी नहीं किया जाएगा। हिमाचल के विभिन्न इलाकों में फंसे लोगों और अन्य जरूरतमंदों के लिए राहत भरी खबर है। विभिन्न जिला प्रशासन और पुलिस ने अब कर्फ्यू पास बनवाने के लिए लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए व्हाट्सऐप नंबर व मेल आईडी जारी किए हैं। ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है, ताकि उपायुक्त या एसडीएम कार्यालयों में लोगों की भीड़ जमा न हो। कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाना बहुत जरूरी है।

coronavirus: e curfew passes will be issued in Himachal, apply on WhatsApp
- फोटो : अमर उजाला

कर्फ्यू पास बनाने का एक तरीका सीधे संबंधित डीसी या एसडीएम कार्यालय में जा सकते हैं। आपको अपनी एक मान्य आईडी जैसे ड्राइविंग लाइसेंस या आधार कार्ड साथ ले जाना होगा। आपके संगठन के कागजात जो दर्शाते हैं कि यह मान्य है। साथ ही आपके संगठन से एक पत्र जिसमें इसका जिक्र हो कि आपको पास की आवश्यकता क्यों है? लेकिन उपायुक्त या एसडीएम कार्यालयों में लोगों की भीड़ जमा न हो इसलिए अब ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई गई है। कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाना बहुत जरूरी है। कर्फ्यू पास पाने का दूसरा तरीका व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से ऑनलाइन है।

coronavirus: e curfew passes will be issued in Himachal, apply on WhatsApp
- फोटो : अमर उजाला

ई पास के लिए व्हाट्सएप पर ये जानकारी भेजनी होगी

- आवेदक का नाम और फोटो

- पता / जगह

- आवश्यक सेवा / उद्देश्य का विवरण

- अवधि

- समय

- आईडी कार्ड की कॉपी जैसे आधार, वोटर कार्ड।

- वाहन संख्या, यदि आवश्यक हो तो।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus: e curfew passes will be issued in Himachal, apply on WhatsApp
कुल्लू के नंबर - फोटो : अमर उजाला

 कुल्लू जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के मकसद से लगाए गए कर्फ्यू के दौरान चिकित्सा संबंधी या किसी अन्य अति आवश्यक कार्य के लिए आने-जाने के लिए संबंधित क्षेत्र के उपमंडल अधिकारी के कार्यालय से पास प्राप्त किए जा सकते हैं। कर्फ्यू पास प्राप्त करने के लिए एसडीएम कार्यालय कुल्लू -7018414085, एसडीएम कार्यालय बंजार - 9805750665, एसडीएम कार्यालय आनी- 9816933663, 9805591266, एसडीएम कार्यालय, मनाली- 9418456036 नंबर पर व्हाट्सऐप के माध्यम से आवेदन पत्र भेजें। आवेदक को व्हाट्सऐप के माध्यम से ही निर्णय के बारे में अवगत करवा दिया जाएगा। ये पास भी व्हाट्सऐप के माध्यम से ही आवेदक को भेजा जाएगा, जो कि पुलिस बैरियर पर भी मान्य होगा। उपायुक्त ऋचा वर्मा ने कहा कि कर्फ्यू पास प्राप्त करने के लिए एसडीएम कार्यालयों के बाहर अनावश्यक भीड़ न लगे। वहीं, एसडीएम किन्नौर अविनेंद्र शर्मा ने कहा कि के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। हालांकि जरूरी होने पर डीसी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
coronavirus: e curfew passes will be issued in Himachal, apply on WhatsApp
सोलन - फोटो : अमर उजाला

जिला सोलन में कर्फ्यू पास बनाने के लिए लोगों को अब एसडीएम कार्यालय के चक्कर नहींकाटने पड़ेंगे। एसडीएम सोलन रोहित राठौर ठाकुर ने लोगों को राहत देने के लिए ई-पास सुविधा शुरू कर दी है। इसके लिए एसडीएम कार्यालय से व्हाट्सऐप नंबर भी जारी कर दिया है। आपात स्थिति में दुकानदारों, मरीजों को ये पास दिए जा रहे हैं। सब्जी, किराना, फल विक्रेताओं और केमिस्ट को बाहर से सामान लाने और आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कर्फ्यू पास बनाए जा रहे हैं। इस पास के लिए कंट्रोल रूम के व्हाट्सऐप पर आवेदन करना होगा। एसडीएम की स्वीकृति के बाद आप का पास आप के व्हाट्सऐप नंबर पर भेज दिया जाएगा। इस पहल से लोगों को घर बैठे सुविधा मिलेगी। उधर, एसडीएम रोहित राठौर ने बताया कि ई-पास बनाए जा रहे हैं। लोगों को व्हाट्सऐप से आवेदन करना होगा। उन्हें व्हाट्सऐप के जरिये ही पास भेज दिया जाएगा। एसडीएम कार्यालय सोलन का व्हाट्सऐप नंबर 86278-84278 है। एसडीएम सोलन के तहत कसौली तहसील के कारोबारियों के लिए भी यह राहत की खबर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed