{"_id":"62f522cbc03a1e7bba0bd7df","slug":"clouds-burst-in-himachal-s-ani-chamba-nani-dohti-killed-in-kullu-five-injured-in-rohru-due-to-debris","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cloud Burst: हिमाचल के आनी-चंबा में बादल फटे, कुल्लू में दो की मौत, रोहड़ू में पांच लोग मलबे में दबने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cloud Burst: हिमाचल के आनी-चंबा में बादल फटे, कुल्लू में दो की मौत, रोहड़ू में पांच लोग मलबे में दबने से घायल
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/आनी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 11 Aug 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
हिमाचल में भारी बारिश से तबाही, नेरवा में बही कार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में बुधवार देर रात और गुरुवार को हुई जोरदार बारिश ने खूब कहर बरपाया। कुल्लू के आनी में एक व चंबा में दो बादल फटे। बादल फटने से आनी के खदेड गांव में चबेलू देवी (62) और 11वीं की छात्रा उनकी दोहती प्रीतिका (16) की मलबे में दबकर मौत हो गई है। दोनों घर में सोई हुईं थी। बादल फटने के बाद उनके मकान के पीछे की दीवार तोड़कर मलबा अंदर घुस गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव मलबे से निकाले गए।
शिमला के रोहड़ू में सुबह 7:30 बजे भूस्खलन से एक घर क्षतिग्रस्त हुआ है। घर में एक परिवार के पांच लोग मलबे में दबने से घायल हो गए। बुधवार रात और वीरवार को कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर और शिमला जिले में झमाझम बादल बरसे। खड्डों के तेज बहाव की चपेट में आने से आनी में दस दुकानों समेत प्रदेश में 19 दुकानें बह गईं। आनी में चार वाहन भी खड्डों में बह गए।
2 of 10
चंबा में पुल क्षतिग्रस्त।
- फोटो : संवाद
प्रदेश भर में 11 मकान और छह गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं। जिला चंबा के भरमौर के प्रंघाला और होली के साहा नाले में भी बादल फटे। साहा नाले में एक पैदल चलने योग्य पुल, दो घराट बह गए। एक क्रशर मशीन, स्टोर, दो कंप्रेसर मशीनें भी बह गईं। जिला प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को अलर्ट किया है।
3 of 10
भूस्खलन
- फोटो : संवाद
शिमला-हाटकोटी मार्ग बुधवार रात से वाहनों के लिए ठप हो गया है। ट्रकों में लदा करोड़ों रुपये का सेब सड़कों में फंस गया है। कांगड़ा में चक्की खड्ड पर बना रेल ट्रैक के पुल का दूसरा पिलर भी दरक गया है। अब नया पुल बनने के बाद ही पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर रेल सेवा शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
आनी में तबाही।
- फोटो : संवाद
रामपुर में एनएच पर मलबा आने से तीन गाड़ियां दब गईं। कालका-शिमला एनएच पर बारिश से फोरलेन टनल को जोड़ने वाला पुल ढह गया है। दो गाड़ियां भी इसकी चपेट में आई हैं।
विज्ञापन
5 of 10
कार जलमग्न।
- फोटो : संवाद
धर्मपुर के समीप सनवारा में पत्थर गिरने से फोरलेन वन वे कर दिया है। कालका-शिमला रेलवे लाइन पर सनवारा के समीप पेड़ गिरने से ट्रेन के इंजन को क्षति पहुंची है। सभी ट्रेनें एक से चार घंटे लेट रहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।