फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cloud Burst: हिमाचल के आनी-चंबा में बादल फटे, कुल्लू में दो की मौत, रोहड़ू में पांच लोग मलबे में दबने से घायल

Thu, 11 Aug 2022 09:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/आनी
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/आनी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Aug 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
Clouds burst in Himachal's Ani-Chamba, Nani-Dohti killed in Kullu, five injured in Rohru due to debris
हिमाचल में भारी बारिश से तबाही, नेरवा में बही कार। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश में बुधवार देर रात और गुरुवार को हुई जोरदार बारिश ने खूब कहर बरपाया। कुल्लू के आनी में एक व चंबा में दो बादल फटे। बादल फटने से आनी के खदेड गांव में चबेलू देवी (62) और 11वीं की छात्रा उनकी दोहती प्रीतिका (16) की मलबे में दबकर मौत हो गई है। दोनों घर में सोई हुईं थी। बादल फटने के बाद उनके मकान के पीछे की दीवार तोड़कर मलबा अंदर घुस गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव मलबे से निकाले गए।



शिमला के रोहड़ू में सुबह 7:30 बजे भूस्खलन से एक घर क्षतिग्रस्त हुआ है। घर में एक परिवार के पांच लोग मलबे में दबने से घायल हो गए।  बुधवार रात और वीरवार को कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर और शिमला जिले में झमाझम बादल बरसे। खड्डों के तेज बहाव की चपेट में आने से आनी में दस दुकानों समेत प्रदेश में 19 दुकानें बह गईं। आनी में चार वाहन भी खड्डों में बह गए।

Clouds burst in Himachal's Ani-Chamba, Nani-Dohti killed in Kullu, five injured in Rohru due to debris
चंबा में पुल क्षतिग्रस्त। - फोटो : संवाद

प्रदेश भर में 11 मकान और छह गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं। जिला चंबा के भरमौर के प्रंघाला और होली के साहा नाले में भी बादल फटे। साहा नाले में एक पैदल चलने योग्य पुल, दो घराट बह गए। एक क्रशर मशीन, स्टोर, दो कंप्रेसर मशीनें भी बह गईं। जिला प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को अलर्ट किया है।

Clouds burst in Himachal's Ani-Chamba, Nani-Dohti killed in Kullu, five injured in Rohru due to debris
भूस्खलन - फोटो : संवाद

शिमला-हाटकोटी मार्ग बुधवार रात से वाहनों के लिए ठप हो गया है। ट्रकों में लदा करोड़ों रुपये का सेब सड़कों में फंस गया है। कांगड़ा में चक्की खड्ड पर बना रेल ट्रैक के पुल का दूसरा पिलर भी दरक गया है। अब नया पुल बनने के बाद ही पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर रेल सेवा शुरू हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Clouds burst in Himachal's Ani-Chamba, Nani-Dohti killed in Kullu, five injured in Rohru due to debris
आनी में तबाही। - फोटो : संवाद

रामपुर में एनएच पर मलबा आने से तीन गाड़ियां दब गईं। कालका-शिमला एनएच पर बारिश से फोरलेन टनल को जोड़ने वाला पुल ढह गया है। दो गाड़ियां भी इसकी चपेट में आई हैं।  

 

विज्ञापन
Clouds burst in Himachal's Ani-Chamba, Nani-Dohti killed in Kullu, five injured in Rohru due to debris
कार जलमग्न। - फोटो : संवाद

धर्मपुर के समीप सनवारा में पत्थर गिरने से फोरलेन वन वे कर दिया है। कालका-शिमला रेलवे लाइन पर सनवारा के समीप पेड़ गिरने से ट्रेन के इंजन को क्षति पहुंची है। सभी ट्रेनें एक से चार घंटे लेट रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed