फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फबारी में सड़क पर उतरे मुख्यमंत्री, पैदल चलकर लिया हालात का जायजा

Wed, 23 Jan 2019 11:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 23 Jan 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Jairam Thakur reviewed the situation during the snowfall in shimla

राजधानी शिमला समेत समूचे हिमाचल में भारी बर्फबारी व बारिश के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुबह ही राज्य सचिवालय पहुंच गए। शासन के अधिकारियों को निर्देश देने के बाद सचिवालय से ओकओवर तक पैदल ही बर्फबारी के बाद के हालात का जायजा लेने निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र सामान्य स्थिति बहाल करने के आदेश दिए जिससे बर्फ बारी के कारण आम जनता व पर्यटकों को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े।

Chief Minister Jairam Thakur reviewed the situation during the snowfall in shimla

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग कर लोगों तक ज्यादा से ज्यादा अपडेट रखने का प्रयास करें ताकि लोगों को स्थिति जानने के लिए मशक्कत न करनी पड़े। जय राम ठाकुर ने उपायुक्त शिमला को बर्फबारी के कारण आवश्यक सेवाएं बाधित न होने के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने रास्ते में आम लोगों और पर्यटकों से बातचीत भी की।

Chief Minister Jairam Thakur reviewed the situation during the snowfall in shimla

निरीक्षण के दौरान डीसी शिमला अमित कश्यप व मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह भी मुख्यमंत्री के साथ थे। उधर, भारी बर्फबारी के बीच राज्य सचिवालय में आला अधिकारी भी डटे रहे। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व मनीषा नंदा लगातार आपदा प्रबंधन के लिए जिलों के उपायुक्तों के साथ वाट्सएप ग्रुप के जरिये लगातार प्रदेश में हो रही हर गतिविधि पर नजर बनाए रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chief Minister Jairam Thakur reviewed the situation during the snowfall in shimla

वहीं, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी ज्यादा से ज्यादा सड़कों को खोलने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने एनडीआरएफ व एयरफोर्स से संपर्क किया ताकि  किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल मदद ली जा सके। वहीं, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने स्वास्थ्य अधिकारियों को स्वास्थ्य व्यवस्था हर हाल में बहाल रखने और प्रमुख सचिव खाद्य आपूर्ति ओंकार शर्मा ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को हालात सामान्य रखने के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Chief Minister Jairam Thakur reviewed the situation during the snowfall in shimla

डीसी बोले, फेसबुक से दे रहे हर अपडेट
उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने मुख्यमंत्री को बताया कि उपायुक्त शिमला ने बताया कि शिमला जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर सड़कों के बंद व खुले होने के लगातार अपडेट किए जा रहे है ताकि लोग उसके हिसाब से अपने आने जाने का प्लान बनाएं। वहीं, बिजली को लेकर भी लगातार अपडेट किए जा रहे हैं। प्रधान सचिव परिवहन जेसी शर्मा ने भी परिवहन अधिकारियों से परिवहन सेवा को लेकर लगातार अपडेट लेते रहे। इस दौरान उन्होंने सड़कों के खुलने के साथ ही बसों के संचालन को शुरू करने के निर्देश दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed