फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान! इन नंबरों से कॉल आए तो न करें रिसीव, कट जाएंगे पैसे

Mon, 03 Oct 2016 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 03 Oct 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
Cheating with postpaid Customer in india by cyber criminal.

सावधान! यदि आपके मोबाइल स्क्रीन पर कुछ अजीब नंबरों से कॉल आ रही है तो उसे रिसीव न करें। यह प्रीमियर कॉल है और नाइजीरिया से साइबर क्रिमिनल कर रहे हैं। इसमें फोन सुनने पर भी आपको पैसे चुकाने पड़ेंगे। आइए जानते हैं कैसे ये लोगों को चूना लगा रहे हैं-

Cheating with postpaid Customer in india by cyber criminal.

260+234 और +372 कोड से अगर आपके मोबाइल पर कॉल आए और आपने रिसीव कर लिया तो शातिर आपके साथ हिंदी में बात करेगा। आप से कहेगा कि आपकी लॉटरी निकली है या आपसे कहेगा कि हादसे में आपका रिश्तेदार घायल हो गया है या फिर खुद को बैंक का अधिकारी बताकर बैंक खातों की डिटेल लेने की कोशिश करेगा।

Cheating with postpaid Customer in india by cyber criminal.

उसकी यही कोशिश रहेगी वह ज्यादा से ज्यादा आपके साथ बातचीत करे। कॉलर आपके साथ हिंदी में बात करेगा और इससे प्रति मिनट आपको तीन सौ रुपये का चूना लगेगा। इसकी जानकारी आपको नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cheating with postpaid Customer in india by cyber criminal.

शातिरों का नेटवर्क जबरदस्त है वह केवल पोस्टपेड नंबर के उपभोक्ताओं को ही अपना निशाना बना रहे हैं क्योंकि उपभोक्ता को मौके पर पता नहीं चल पाता कि उसके साथ ठगी हुई है। ठगी का पता तब चलेगा जब भारी भरकम बिल सामने होगा। उसके बाद जब वह संबंधित मोबाइल कंपनी से इस बारे में बात करते हैं तब पता चलता है कि उक्त नंबर से बात हुई थी और जिस नंबर से बात हुई उसने प्रीमियम चार्ज किया है।

विज्ञापन
Cheating with postpaid Customer in india by cyber criminal.

ये शातिर दो तरह से काम कर रहे हैं। किसी के मोबाइल पर केवल मिस कॉल देंगे अगर किसी ने कॉल वापिस कर दी तो भी प्रति मिनट 400 रुपये बिल में जुड़ जाएगा। अगर किसी ने कॉल रिसीव कर ली तो भी उपभोक्ता का लुटना तय है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed