फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंबा: 300 मीटर खाई में गिरा तारकोल से भरा टिप्पर, चार लोगों की मौत

Thu, 14 Jun 2018 06:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा Updated Thu, 14 Jun 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
Chamba Truck plunges into gorge four killed

चंबा-जोत मार्ग पर भनेरा के पास कोलतार लेकर जा रहा टिपर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा वीरवार सुबह आठ बजे हुआ। घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। टिपर में चालक सहित छह लोग सवार थे। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

Chamba Truck plunges into gorge four killed

जानकारी के मुताबिक चालक पवन कुमार टिपर लेकर चंबा से जोत की तरफ जा रहा था। उसके साथ पांच अन्य लोग सवार थे। भनेरा के पास पहुंचने पर चालक ने टिपर से नियंत्रण खो दिया। इससे टिपर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

Chamba Truck plunges into gorge four killed

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे के शिकार लोगों को सड़क तक पहुंचाया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चालक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। गंभीर घायल दो लोगों को चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chamba Truck plunges into gorge four killed

पवन कुमार (32) पुत्र प्रीतम चंद नूरपुर (कांगड़ा), हादसे में नवीन कुमार (25) पुत्र तिलकराज निवासी गांव बधानी पठानकोट, गिल (30) पुत्र वर्जन गद्दी निवासी गांव मारकानी तहसील कुजापत जिला बिहार, गुलाम कादिर (41) पुत्र जहमद अली निवासी गांव घनौर जिला कठुआ की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Chamba Truck plunges into gorge four killed

जबकि सुरिंद्र सिंह (47) पुत्र बीर बहादुर सिंह निवासी गांव ढांपू डाकघर सरू (चंबा) और पुनीत कुमार पुत्र राजकुमार निवासी गांव माधवपुर जिला पठानकोट गंभीर घायल हो गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed