फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नड्डा की ताजपोशी पर हिमाचल से लेकर दिल्ली तक जश्न, नयनादेवी में हवन

Mon, 20 Jan 2020 05:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Jan 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
Celebration after jp Nadda appointed  national president of bjp, Workers perform nati in mandi
- फोटो : अमर उजाला

देश की राष्ट्रीय राजनीति में हिमाचल के लिए सोमवार का दिन सबसे अहम रहा। प्रदेश के बिलासपुर निवासी जगत प्रकाश नड्डा ने दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कही जाने वाली भाजपा के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला। पहली बार भाजपा की कमान पहाड़ी राज्य के किसी नेता ने संभाली है। उधर, नड्डा की ताजपोशी पर हिमाचल से लेकर दिल्ली तक जश्न मनाया गया। नड्डा के अध्यक्ष पद पर मनोनयन के अवसर पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सभी मंडलों से कार्यकर्ता पहुंचे। कई कार्यकर्ता हिमाचली वेशभूषा में पहुंचे थे। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री समेत तमाम नेताओं ने परंपरागत वाद्य यंत्रों की धुनों पर हिमाचली नाटी(लोक नृत्य) भी डाली।


 

Celebration after jp Nadda appointed  national president of bjp, Workers perform nati in mandi
- फोटो : अमर उजाला

 नड्डा ने दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनावों के लिए नामांकन भरा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर एवं समस्त मंत्रिमंडल के सदस्य, हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। वे हिमाचल भवन दिल्ली में इकट्ठा हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए दिल्ली मुख्यालय तक गए।



 

Celebration after jp Nadda appointed  national president of bjp, Workers perform nati in mandi
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता वाले प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा का नामांकन पत्र भरा। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने जेपी नड्डा को वर्ष 2019-22 के लिए निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज का दिन हिमाचल जैसे छोटे प्रदेश के लिए गौरव का दिन है। नड्डा की मेहनत, लगन और निष्ठा का ही परिणाम है कि वह आज इन ऊंचाइयों तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ काम करते हुए वह आज देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। 




 

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebration after jp Nadda appointed  national president of bjp, Workers perform nati in mandi
- फोटो : अमर उजाला

शक्तिपीठ श्री नयनादेवी के दरबार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के लिए विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया गया।मां नयनादेवी जेपी नड्डा की कुलदेवी हैं। यहां स्थानीय पुजारियों आनंद गोपाल, नीलम शर्मा, सुरेश शर्मा, सीताराम, उमेश गौतम, भूपेंद्र शर्मा, रिंकू शर्मा, दीपक भूषण, संजीव शर्मा और अंकु शर्मा ने ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा की सफलता को लेकर पूजा-अर्चना की।  

 


 
विज्ञापन
Celebration after jp Nadda appointed  national president of bjp, Workers perform nati in mandi
- फोटो : BJP Twitter

उल्लेखनीय है कि जब भी जेपी नड्डा को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वह सर्वप्रथम कुलदेवी श्री नयनादेवी के दरबार में परिवार सहित पहुंचते हैं। केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद भी जब वह पहले हिमाचल दौरे पर आए तो सर्व प्रथम माता श्री नयनादेवी के दर्शन किए। उसके बाद उनका अगला कार्यक्रम शुरू हुआ।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed