फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रियों की गले में अटकी सासें जब हवा में लटकी निजी बस

Mon, 19 Nov 2018 06:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तीसा (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तीसा (चंबा) Updated Mon, 19 Nov 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
bus hanged in air at chamba himachal
चंबा-सनवाल मार्ग पर जुकयाणी के पास एक निजी बस डंगा धंसने से हवा में लटक गई। यह बस सोमवार सुबह सवा छह बजे सनवाल से चंबा की ओर जा रही थी। इसी दौरान जुकयाणी घार के पास सड़क का डंगा धंस गया। 
bus hanged in air at chamba himachal

हालांकि वहां से जा रही एचआरटीसी बस के चालक ने बस गुजारने से मना कर दिया। मगर निजी बस चालक जोखिम लेकर बस को जबरन वहां से ले जाने का प्रयास किया। इस कारण घार के बीच में बस के भार से सड़क का डंगा धंस गया।

bus hanged in air at chamba himachal

इससे बस हवा में लटक गई। हालांकि इस दौरान बस में कोई भी सवारी नहीं थी। चालक ने बस में सवार 15 सवारियों को पहले ही उतार दिया था। गनीमत यह रही कि बस खाई में नहीं गिरी। अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था। चार घंटे बाद हवा में लटकी बस को जेसीबी के जरिये सुरक्षित निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bus hanged in air at chamba himachal

मौके पर मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि यह घटना ड्राइवर की लापरवाही से हुई है। जुकयानी घार पर पहले भी गाड़ी का एक्सीडेंट हो चुका है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। मगर अभी तक घार में संबंधित विभाग ने वाहनों की आवाजाही के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। 

विज्ञापन
bus hanged in air at chamba himachal

इसकी वजह से यहां आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। एसडीएम हेमचंद वर्मा ने बताया कि डंगा धंसने से निजी बस हवाल में लटक गई। लोनिवि की जेसीबी से बस को सुरक्षित निकाला गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed