फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला-मनाली समेत समूचे हिमाचल में रिकॉर्ड बर्फबारी, यातायात ठप, ब्लैकआउट

Mon, 09 Jan 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 09 Jan 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
BlackOut after Heavy Snowfall in Himachal, Thousands of Tourists Stranded in Snowfall.

हिमाचल में जारी बर्फबारी ने बीते कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार रात से जारी बर्फबारी ने प्रदेश में जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। भारी बर्फबारी के चलते आधे से अधिक प्रदेश का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट गया है। यातायात ठप है जबकि संचार व्यवस्‍था ने भी दम तोड़ दिया है।

BlackOut after Heavy Snowfall in Himachal, Thousands of Tourists Stranded in Snowfall.

राजधानी शिमला, ऊपरी शिमला सहित बर्फीले क्षेत्रों में बिजली गुल होने से ब्लैक आउट हो गया है। यहां सड़क के साथ साथ रेल यातायात भी ठप हो गया है। शिमला शहर में दो फीट, चांशल घाटी में चार फीट, रोहतांग में आठ फीट से ज्यादा बर्फबारी रिकार्ड की गई है।

BlackOut after Heavy Snowfall in Himachal, Thousands of Tourists Stranded in Snowfall.

प्रदेश में छह नेशनल हाइवे समेत 500 से अधिक छोटे-बड़े सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। हजारों वाहन सड़कों पर फंस गए हैं। सैलानी होटलों में कमरे लेने के लिए भटक रहे हैं। प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार को भी बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BlackOut after Heavy Snowfall in Himachal, Thousands of Tourists Stranded in Snowfall.

राजधानी शिमला में बर्फबारी होने से अप्पर शिमला और किन्नौर का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। शिमला-चंडीगढ़ सड़क मार्ग भी शोघी के पास बंद हो गया है। शिमला शहर में भी शनिवार को दिन भर ट्रैफिक बंद रहा।

विज्ञापन
BlackOut after Heavy Snowfall in Himachal, Thousands of Tourists Stranded in Snowfall.

उधर, कुल्लू-मनाली एनएच-21 भारी बर्फबारी से बंद हो गया है। मनाली से पतलीकूहल के बीच सैकड़ों पर्यटक व निजी वाहन फंस गए हैं। भारी बर्फबारी से नेशनल हाईवे-21 स्थित मनाली-पतलीकूहल के बीच सैकड़ों पर्यटक वाहन फंस रहे। सुबह से ही पर्यटक वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं और दिन भर वाहन रेंगते रहे। टैक्सी चालकों ने सैलानियों से मनमाने दाम वसूले। मात्र 18 किलोमीटर के सफर के लिए टैक्सी चालकों ने 1500 रुपये 2000 रुपये लिए गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed