फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूलों में भरे जाएंगे कला और शारीरिक शिक्षकों के एक हजार नए पद, ये शर्त हटी

Sun, 21 Feb 2021 11:26 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 21 Feb 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
Posts of art and physical education teachers will be filled in schools with the number of 35 children in himacha
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

कला और शारीरिक शिक्षक बनने के इंतजार में बैठे हिमाचल प्रदेश के हजारों बेरोजगारों को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय बड़ी राहत देने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कला और शारीरिक शिक्षकों के एक हजार नए पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। दोनों श्रेणियों में 500-500 पद भरे जाएंगे। 

Posts of art and physical education teachers will be filled in schools with the number of 35 children in himacha
- फोटो : अमर उजाला

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने मिडल स्कूलों में सिर्फ 100 विद्यार्थियों की संख्या होने पर ही इन शिक्षकों को भर्ती करने की शर्त भी हटा दी है। अब 35 विद्यार्थियों वाले मिडल स्कूलों के लिए भी भर्ती हो सकेगी। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा की ओर से वित्त विभाग को बीते शुक्रवार को यह प्रस्ताव भेजा गया है। 

Posts of art and physical education teachers will be filled in schools with the number of 35 children in himacha
- फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2017 से कला और शारीरिक शिक्षकों का एक भी पद नहीं भरा गया है। स्कूलों में इन शिक्षकों के 3227 पद अभी रिक्त चल रहे हैं। वर्ष 2020 में वित्त विभाग ने शिक्षा का अधिकार (आरटीई) का हवाला देकर स्वीकृति नहीं दी थी। उस समय 100 विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों में ही शिक्षक भर्ती करने की बात कही गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Posts of art and physical education teachers will be filled in schools with the number of 35 children in himacha
- फोटो : अमर उजाला

अब शिक्षा निदेशालय ने शर्त में संशोधन कर दिया है। स्पष्ट किया है कि आरटीई में कला व शारीरिक शिक्षकों के पद न भरे जाएं, ऐसा कहीं नहीं लिखा है। उधर, सीएंडवी अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने बताया कि बच्चे कला व शारीरिक शिक्षा के विषय पढ़ना चाहते हैं। उन्हें वंचित नहीं रखा जा सकता है। 

विज्ञापन
Posts of art and physical education teachers will be filled in schools with the number of 35 children in himacha
- फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के समय भी बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता करवाने के आदेश शिक्षा विभाग ने जारी किए थे। लेकिन जब स्कूलों में अध्यापक ही नहीं होंगे, तो बच्चे प्रतियोगिता में भाग कैसे लेंगे। चमन लाल ने एक हजार नए पद भरने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सरकार और शिक्षा विभाग का आभार जताया है। 

 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed