Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में सस्ती नहीं बिकेगी शराब, इतने पदों को भरने की मंजूरी, पढ़ें कैबिनेट के बड़े फैसले

Wed, 04 Mar 2020 03:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Mar 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
big decisions of himachal cabinet meeting held in shimla on 03 march 2020
हिमाचल कैबिनेट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं।  कैबिनेट ने शिमला-कालका फोरलेन के लिए 1000 पेड़ काटने के मामले को मंजूरी दे दी। इस फोरलेन का काम चल रहा है। राज्य मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2020-21 के बजट के ड्राफ्ट को भी मंजूरी दी। इसके लिए विनियोग विधेयक के ड्राफ्ट को स्वीकृति दी गई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर छह मार्च को हिमाचल विधानसभा में बजट पेश करेंगे। 

Trending Videos
big decisions of himachal cabinet meeting held in shimla on 03 march 2020
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोनावायरस पर हिमाचल मंत्रिमंडल ने तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तैयारियां करने के निर्देश दिए गए। बिलासपुर से आईजीएमसी लाए गए संदिग्ध व्यक्ति के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध व्यक्ति के सैंपल लेकर पुणे भेज दिए हैं। 

big decisions of himachal cabinet meeting held in shimla on 03 march 2020
आईजीएमसी

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की गई तैयारियों की बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने अस्पतालों में मास्क से लेकर आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग में मुख्यमंत्री को अपडेट किया कि कोरोनावायरस पर देश और विदेश में क्या स्थिति है। हिमाचल में क्या हालात है। इस बारे में भी चर्चा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
big decisions of himachal cabinet meeting held in shimla on 03 march 2020
- फोटो : अमर उजाला

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कृषि उत्पाद मंडी समिति (एपीएमसी) बिल से संबंधित विधानसभा की सेलेक्ट कमेटी की सिफारिशों पर चर्चा की गई। इस कमेटी की इन सिफारिशों के आधार पर एपीएमसी संशोधन विधेयक बजट सत्र में लाया जाना है। पिछली बार इस पर सदन में विवाद हो गया था और इसे सेलेक्ट कमेटी को सौंपा गया था। कमेटी ने अपनी सिफारिशें दे दी थीं और इन सिफारिशों को विधेयक में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। मंडियों में आढ़तियों को कमीशन तय करना, संबंधित मंत्री को एपीएमसी अध्यक्ष बनाने, प्रदेश के बागवानों को यूनिवर्सल कार्टन उपलब्ध कराने जैसे मामले शामिल होने हैं।  

विज्ञापन
big decisions of himachal cabinet meeting held in shimla on 03 march 2020
- फोटो : अमर उजाला

राज्य के कृषि विभाग, कृषि विश्वविद्यालय आदि में करीब 40 पदों को भरने को मंजूरी मिली। राज्य कृषि विभाग में सर्वेक्षकों के 15 पदों को भरने की मंजूरी मिली। राजस्व विभाग में भी विभिन्न श्रेणियों के पद भरने को राज्य मंत्रिमंडल ने अपनी मंजूरी दी। राज्य लोक निर्माण विभाग में निजी सचिवों और अन्य कर्मचारियों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को स्वीकृति दी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed