हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर में वसंत पंचमी के साथ 40 दिवसीय होली उत्सव शुरू हो गया है। अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ इसका शुभारंभ हो गया। होली तक इस उत्सव को मनाया जाएगा। शनिवार को ढालपुर में भगवान रघुनाथ के सम्मान में वसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई और हजारों लोगों ने रघुनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। हजारों लोगों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ रघुनाथ के रथ को खींचकर पुण्य कमाया। इससे पहले भगवान रघुनाथ करीब पौने एक बजे अपने देवालय रघुनाथपुर से पालकी में सवार होकर आए। रास्ते में लोगों ने अपने आराध्य देवता का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान रघुनाथ पूरे लाव लश्कर के साथ पुलिस के कड़े पहरे में रथ मैदान पहुंचे। जहां वसंत पंचमीऔर होली उत्सव शुरू होने की रस्मों को निभाया गया। यहां पर रघुनाथ की पूजा-अर्चना के बाद श्रीराम-भरत मिलन हुआ, जिसके हजारों लोग साक्षी बने। इसके बाद हनुमान ने लोगों को गुलाल लगाया।
वसंत पंचमी: हिमाचल के ढालपुर में हजारों लोगों ने खींचा भगवान रघुनाथ का रथ, देव परंपरा अनुसार उड़ाया गुलाल, देखें तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:25 PM IST
सार
शनिवार को ढालपुर में भगवान रघुनाथ के सम्मान में वसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई और हजारों लोगों ने रघुनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। हजारों लोगों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ रघुनाथ के रथ को खींचकर पुण्य कमाया। इससे पहले भगवान रघुनाथ करीब पौने एक बजे अपने देवालय रघुनाथपुर से पालकी में सवार होकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन