फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना के जवान की पत्नी ने बेटी को गला दबाकर मारा फिर खुद फंदे पर झूली

Thu, 20 Sep 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर (मंडी) Updated Thu, 20 Sep 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
Army Jawan Wife killed daughter and after that commit suicide Mandi Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के द्रंग विस क्षेत्र की तरयांबली पंचायत के नाउंसी (बासाधार) में चार साल की बच्ची का गला घोंटने के बाद मां ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना मंगलवार रात की है। बुधवार सुबह जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो महिला फंदे से झूल रही थी और बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा था। चार माह का बेटा भी कमरे में था। महिला का पति सेना में है और 10 दिन पहले ही छुट्टी काटकर असम लौटा था।

Army Jawan Wife killed daughter and after that commit suicide Mandi Himachal Pradesh

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन इसमें स्पष्ट तरीके से नहीं लिखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने मायके और ससुराल पक्ष से पूछताछ की है। क्षेत्र में 15 दिन के भीतर हत्या और आत्महत्या की यह दूसरी बड़ी घटना है।

Army Jawan Wife killed daughter and after that commit suicide Mandi Himachal Pradesh

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात को महिला पुष्पलता पत्नी रजनीकांत अपनी चार वर्षीय बेटी और चार माह के बेटे के साथ अपने कमरे में सोई थी, लेकिन बुधवार सुबह मृतका सास हीमा देवी ने जब उसके बैडरूम में गई तो बहू का शव पंखे से लटका हुआ था। बहू की लाश को देखकर सास ने तुरंत अपने पति अमर सिंह और निचली मंजिल में सोए बड़े बेटे देश राज को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Army Jawan Wife killed daughter and after that commit suicide Mandi Himachal Pradesh

इसके बाद गांव सिलग में पुष्पलता के मायके वालों और पधर पुलिस थाना को घटना की सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही मायके की ओर से पुष्पलता के पिता दुनी चंद सहित सभी रिश्तेदार नाउंसी गांव पहुंचे। पुलिस में दिए बयान में मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को मानसिक तनाव से पीडि़त बताया है।

विज्ञापन
Army Jawan Wife killed daughter and after that commit suicide Mandi Himachal Pradesh

मामले एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। सुसाइड नोट में महिला ने स्पष्ट बातें नहीं लिखी है अथवा किसी मौत के लिए जिम्मेवार नहीं ठहराया है। हालांकि महिला ने आत्महत्या करने की बात जरूर लिखी है, लेकिन बेटी की हत्या को लेकर सुसाइड नोट में कोई जिक्र नहीं किया है। चार लाइनों को आगे पीछे लिखा गया है, इन चार लाइनों में महिला ने रिश्तेदारों द्वारा जहर देने और बेटी को ड्रग्स देने का अस्पष्ट जिक्र किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed