फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला संवाद: मनोरंजन के साथ कमाई का जरिया भी बन गया है सोशल मीडिया, नाम कमाने का भी माध्यम

Tue, 20 Sep 2022 01:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Sep 2022 01:25 PM IST
सार

ज्यादातर लोग मनोरंजन और खुद को अपडेट रखने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन अब एक तबका ऐसा भी उभर रहा है जो मनोरंजन के साथ इस मीडिया को कमाई का जरिया बना रहा है।

विज्ञापन
Amar Ujala samvad: Along with entertainment, social media has also become a means of earning, a medium to earn
अमर उजाला संवाद में युवा इंफ्लुएंसर्स। - फोटो : अमर उजाला

आज हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है। सोशल मीडिया से भी हर कोई जुड़ा है। ज्यादातर लोग मनोरंजन और खुद को अपडेट रखने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन अब एक तबका ऐसा भी उभर रहा है जो मनोरंजन के साथ इस मीडिया को कमाई का जरिया बना रहा है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी कई ऐसे युवा इंफ्लुएंसर्स हैं जो सोशल मीडिया के जरिये अब अच्छा पैसा कमा रहे हैं। सोशल मीडिया पर मिली पहचान इन्हें न सिर्फ इंटरनेट से कमाई दे रही है बल्कि कारोबार जगत से भी पैसा कमाने का विकल्प दे रही है। सोमवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में इन इफ्लुएंसर्स ने अपने अनुभव साझा किए। कहा कि यदि आपके पास समय है और हर दिन कुछ नया करने का जज्बा है तो सोशल मीडिया फायदेमंद है। 



फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्विटर और व्हाट्सऐप के बढ़ते इस्तेमाल से सोशल मीडिया में ही कॅरिअर बनाने के कई विकल्प हैं। शुरुआत में फॉलोअर बनाने में मेहनत जरूरी है लेकिन इसके बाद आपको पैसा कमाने के कई अवसर मिलने लगते हैं। हिमाचल पर्यटन स्थलों से भरा पड़ा है। देश दुनिया के लोग इसे देखना चाहते हैं। यही कारण है कि हिमाचल में ज्यादातर इंफ्लूएंसर्स इन पर वीडियो बनाकर पहचान बना रहे हैं। हालांकि, कई चुनौतियां भी हैं। फोटो और वीडियो से ज्यादा अब रील का ट्रेंड शुरू हो चुका है। ऐसे में सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को भी इन बदलावों में ढलना जरूरी है। फॉलोवर्स की संख्या को लेकर नए बेंचमार्क तय हो रहे हैं। हजारों की जगह लाखों फॉलोअर्स वाले इंफ्लूएंसर्स हो गए हैं। 

Amar Ujala samvad: Along with entertainment, social media has also become a means of earning, a medium to earn
संदीप चौधरी, ट्रैवल इंफ्लुएंसर्स - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया से पैसा आया तो छोड़ दी नौकरी
सोशल मीडिया पर सबसे जरूरी है कि आपका कंटेंट अच्छा हो। कंटेंट अच्छा होगा तो दर्शक ज्यादा देर तक इसे देखेगा जिससे वॉच टाइम ज्यादा होगा। ट्रेंड के साथ चलना भी जरूरी है। सोशल मीडिया कमाई का जरिया बन रहा है। लेकिन पहले तय करना होगा कि आप कौन से मीडिया में जाना चाहते हो। मैंने यूट्यूब चुना और जब इससे कमाई शुरू हुई तो 70 हजार की नौकरी छोड़ दी। अब 93 हजार से ज्यादा सबस्क्राइबर हैं। अब कारोबार जगत से भी प्रमोशन को लेकर ऑफर मिलते हैं। इसमें जो लोग इसमें आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें पहले व्यूज, सबस्क्राइबर बढ़ाने के लिए मेहनत करनी होगी। कॉपी पेस्ट नहीं चलेगा। नियमित पोस्ट जरूरी है ताकि दर्शक बढ़ते रहे।
-संदीप चौधरी, ट्रैवल इंफ्लुएंसर्स

Amar Ujala samvad: Along with entertainment, social media has also become a means of earning, a medium to earn
रजनी सिंह बाली, ट्रैवल एंड कल्चर इंफ्लुएंसर्स - फोटो : संवाद

शौकिया तौर पर शुरू किया, बन गई अलग पहचान
स्कूल टाइम से शौकिया तौर पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल शुरू किया था। ट्रेवलिंग, नेचर और कल्चर के वीडियो सोशल मीडिया पर डालने लगी तो हजारों लोगों ने इसे पसंद किया। फॉलोवर्स बढ़े जिसके बाद कमाई को लेकर भी काफी ऑफर आए। सोशल मीडिया पर अलग पहचान बनी तो दोस्तों ने भी यह जरिया अपनाया। अब मेरे कई दोस्त सोशल मीडिया पर फुल टाइम देकर पैसा कमा रहे हैं। हालांकि, मैं अभी एचएएस की तैयारी कर रही हूं। हिमाचल में इस क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। यहां के खूबसूरत स्थान लोग देखना चाहते हैं। इसमें जो लोग घूमने फिरने और वीडियोग्राफी का शौक रखते हैं, उनके लिए सोशल मीडिया कमाई का अच्छा प्लेटफॉर्म है।-रजनी सिंह बाली, ट्रैवल एंड कल्चर इंफ्लुएंसर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala samvad: Along with entertainment, social media has also become a means of earning, a medium to earn
विनीत, फोटोग्राफर एंड ट्रैवलर इंफ्लुएंसर्स - फोटो : अमर उजाला

चुनौतियां हैं, लेकिन अवसर भी है सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर शुरुआत में कई चुनौतियां रहती हैं, लेकिन एक बार अगर इससे पार पा लिया तो कमाई के अवसर बढ़ जाते हैं। सोशल मीडिया पर फोटोग्राफी के जरिये मुझे पहचान मिली जिसके बाद अलग-अलग जगहों से फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी को लेकर ऑफर मिलते हैं। अब आदमी के पास हाई स्पीड इंटरनेट है। ऐसे में सभी वीडियो और रील देख रहे हैं। फोटोग्राफी का क्रेज कम हुआ है। ऐसे में खुद को इस हिसाब से बदलना भी जरूरी है। -विनीत, फोटोग्राफर एंड ट्रैवलर इंफ्लुएंसर्स

विज्ञापन
Amar Ujala samvad: Along with entertainment, social media has also become a means of earning, a medium to earn
वरुण, प्रोफेशनल फोटोग्राफर एंड इंफ्लुएंसर्स - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया से है कमाई के कई विकल्प
सोशल मीडिया पर पहचान बनाने के बाद कमाई के दो विकल्प खुलते हैं। पहला यह कि किसी की प्रमोशन कर पैसा लो, दूसरा प्रमोशन के एवज में सुविधाएं लो। मेरे हिसाब से दूसरा सिस्टम गलत है। इससे प्रोफेशनल को नुकसान होता है। अब यूट्यूब और टैक्स पॉलिसी भी लागू हो रही है। कमाई का एक हिस्सा काट लिया जाता है जिससे नुकसान होता है। यूट्यूब पर हमारा वीडियो धुड्ू नचया गाना नौ मिलियन से ज्यादा देखा जा चुका है। खुशी होती है जब आपको इतने व्यूज मिले और पैसा आए।-वरुण, प्रोफेशनल फोटोग्राफर एंड इंफ्लुएंसर्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed