{"_id":"56ed4dba4f1c1b807c8b462e","slug":"amar-ujala-pride-of-himachal-award-distribution-to-doctors-in-hotel-holiday-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'प्राइड ऑफ हिमाचल': डॉ. बोले थैंक्यू अमर उजाला, इस पहल से मिला जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'प्राइड ऑफ हिमाचल': डॉ. बोले थैंक्यू अमर उजाला, इस पहल से मिला जोश
Sat, 19 Mar 2016 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 19 Mar 2016 06:55 PM IST
सार
अमर उजाला के प्राइड ऑफ हिमाचल समारोह में कहा-कलियुग के देवता हैं डॉक्टर
शिमला में कार्यक्रम, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदेश भर के 38 चिकित्सक सम्मानित
विज्ञापन
1 of 12
प्राइड ऑफ हिमाचल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कौल सिंह ठाकुर हिमाचल के नंबर वन अखबार अमर उजाला की ओर से आयोजित ‘प्राइड ऑफ हिमाचल’ समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। शिमला स्थित होटल हॉलीडे होम में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्होंने प्रदेश के 38 डॉक्टरों को सम्मानित किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कलियुग के देवता डॉक्टर हैं। ऐसे में डॉक्टरों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने सम्मानित किए गए डॉक्टरों को बधाई देने के साथ अन्य चिकित्सकों के काम को भी सराहा। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से प्रतियोगिता की भावना पैदा होती है।
प्राइड ऑफ हिमाचल
2 of 12
प्राइड ऑफ हिमाचल
- फोटो : अमर उजाला
सभी डॉक्टर और ज्यादा उत्साह से काम करें। स्वास्थ्य मंत्री ने अमर उजाला की पहल की सराहना करते हुए इसे भविष्य में जारी रखने को कहा। अमर उजाला ने शनिवार को प्राइड ऑफ हिमाचल समारोह में प्रदेश के ऐसे डॉक्टरों को सम्मानित किया, जिनका अपने पेशे के साथ-साथ समाजसेवा में भी विशेष योगदान रहा है। अमर उजाला ने युवा डॉक्टरों को पुरस्कृत कर जहां प्रोत्साहित किया वहीं, सेवानिवृत्त डॉक्टरों को सम्मानित कर उनके उल्लेखनीय योगदान को याद किया।
प्राइड ऑफ हिमाचल
3 of 12
प्राइड ऑफ हिमाचल
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के प्राइड ऑफ हिमाचल कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि पहुंचे आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह ने कहा कि उनकी हर सुबह अमर उजाला पढ़ने के साथ होती है। जब वे शिक्षा राज्य मंत्री थे तो केरल को पछाड़ कर हिमाचल को शिक्षा क्षेत्र में देश में नंबर वन बनाया था। अब केरल को दोबारा पछाड़ कर आयुर्वेद और पंचकर्म में भी हिमाचल को अव्वल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने डॉक्टरों के लिए सम्मान समारोह आयोजित करने पर अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइड ऑफ हिमाचल
4 of 12
प्राइड ऑफ हिमाचल
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. रमेश ठाकुर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन डाक्टरों को मिला प्राइड ऑफ हिमाचल सम्मान- आईजीएमसी के पूर्व प्रिंसिपल प्रो. एचएल कपूर, डिप्टी एमएस आईजीएमसी डॉ. राहुल राव, सर्जरी विभाग से रिटायर्ड डॉ. डीसी मारवाह, प्राइवेट प्रेक्टिशिनियर डॉ. कैलाश नाथ सूद, रिसर्चर डॉ. संजय भारद्वाज, डॉ. रमेश आजाद, मेंबर ऑफ स्टेट एंटीबायोटिक कमेटी डॉ. जोगिंद्र पठानिया, पीएसएम विभाग के डॉ. अनमोल गुप्ता, डेंटल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अजय महाजन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हिमाचल चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. ज्ञान चंद।
विज्ञापन
प्राइड ऑफ हिमाचल
5 of 12
प्राइड ऑफ हिमाचल
- फोटो : अमर उजाला
एनेस्थीसिया विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कार्तिक स्याल, प्राइवेट प्रेक्टिशिनियर डॉ. सुरेश नंदा, आईएमए आपदा प्रबंधन सेल के सदस्य डॉ. रवि कांत डोगरा, डा. अनुराग सूद, आर्थो विभाग आईजीएमसी से डॉ. राजेश सूद, डा. मनोज चंदेल, आयुर्वेद से डॉ. अनुराग विजय वर्गीय, संयुक्त निदेशक आयुर्वेद डॉ. अनिल मेहता, होम्योपैथी से डॉ. सुरेंद्र मेहता, पंचकर्म के विशेषज्ञ डॉ. केडी शर्मा, मंडी से डॉ. जय इंद्र पॉल, डॉ. अशोक हांडा, हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संतलाल।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।