फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान पाकर और बढ़ा उत्साह, अब छुएंगे स्वर्णिम भविष्य का आसमान

Wed, 07 Aug 2024 03:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Aug 2024 03:16 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi chhatra Samman Samaroh shimla students PHOTOS, pics
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान पाकर खिल उठे होनहारों के चेहरे। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की ओर से मंगलवार को शिमला के पीटरहॉफ के सभागार में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की मेरिट में आए मेधावियों और शिमला शहर के स्कूलों के 40 टॉपर्स को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सम्मानित किया। मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2024 विद्यार्थियों के लिए यादगार बन गया। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के मेधावियों के चेहरों पर अलग ही चमक नजर आई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हाथों पुरस्कृत होकर प्रदेश के होनहार फूले नहीं समाए। किसी ने सीएम से हाथ मिलाया तो किसी ने पांव छूकर आशीर्वाद लिया।



सम्मान पाकर मेधावियों का उत्साह और बढ़ गया। स्वर्णिम भविष्य का आसमान छूने को मेधावियों ने उड़ान भर दी है। कार्यक्रम बेशक मंगलवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ, लेकिन प्रदेशभर के मेधावी छात्र-छात्राएं राज्य अतिथि गृह पीटरहाॅफ शिमला के दरबार हॉल में सुबह आठ बजे से ही जुटना शुरू हो गए थे। मेधावी सम्मान समारोह की तस्वीरों के लिए हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट(himachalpr.gov.in) पर भी देख सकते हैं।  वेबसाइट में स्नैप विद सीएम सेक्शन में जाकर सभी तस्वीरों को देखा जा सकता है।
यहां क्लिक कर देखें सभी तस्वीरें

Amar Ujala Medhavi chhatra Samman Samaroh shimla students PHOTOS, pics
मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

 उनमें मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाने का भारी उत्साह दिखा। फिर जब बारी-बारी सम्मानित होने का सिलसिला शुरू हुआ तो तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मेधावियों के लिए यह अविस्मरणीय पल बन गए।

Amar Ujala Medhavi chhatra Samman Samaroh shimla students PHOTOS, pics
मेधावी छात्र सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला

बच्चों के चेहरे की चमक उन्हें मिलेे मेडल की चमक से कहीं ज्यादा थी। बच्चों के साथ अभिभावकों और शिक्षकों की खुशी का भी ठिकाना नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi chhatra Samman Samaroh shimla students PHOTOS, pics
मेधावी छात्र सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला

मेधावी बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो लेकर जहां इन पलों को कैमरे में कैद किया।

विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi chhatra Samman Samaroh shimla students PHOTOS, pics
मेधावी छात्र सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला

वहीं गौरवान्वित अभिभावकों ने भी इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed