{"_id":"5bb7797b867a55123d49b31f","slug":"8-thousand-posts-of-teachers-will-be-filled-up-in-army-public-schools","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन स्कूलों में होगी आठ हजार शिक्षकों की भर्ती, ये है आवेदन की अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन स्कूलों में होगी आठ हजार शिक्षकों की भर्ती, ये है आवेदन की अंतिम तिथि
Sat, 06 Oct 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 06 Oct 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आर्मी पब्लिक स्कूलों में आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी द्वारा शिक्षकों के आठ हजार पद भरे जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रकिया शुरू हो गई है। इसमें पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। आवदेन करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर तय की गई है।
2 of 5
हिमाचल प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए सोलन और कांगड़ा जिला को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अलग-अलग राज्यों में वर्तमान में 137 आर्मी पब्लिक स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों को आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी लिखित परीक्षा के आधार पर भरेगा। पीजीटी पद के लिए 50 फीसदी स्नातकोत्तर में अंक और बीएड का होना अनिवार्य किया गया है।
3 of 5
टीजीटी पद के लिए भी स्नातक में 50 फीसदी अंक और बीएड अनिवार्य की गई है। इन पदों के अभ्यर्थी सीटेट/टेट पास होना चाहिए। आयु 50 वर्ष के कम होनी चाहिए। पीआरटी शिक्षक के लिए बीएड या फिर दो वर्ष का डिप्लोमा और आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सभी पदों के आवेदन के लिए फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है। इसके लिए 24 अक्टूबर शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड तीन नंबर को जारी किए जाएंगे। जबकि 17 और 18 नवंबर को प्रारंभिक परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
इसका परिणाम तीन दिसंबर को निकलेगा। इस संबंध में आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी दिल्ली के अतिरिक्त निदेशक कर्नल हिमांत सिंह का कहना है कि पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी के आठ हजार पदों के भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई है। पदों की संख्या कम और ज्यादा भी की जा सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।