फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला: 13 की मौत, एक ही परिवार के पांच लोगों ने गंवाई जान, हर तरफ चीख पुकार

Sun, 23 Sep 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 23 Sep 2018 10:23 AM IST
13 died in accident in Jubbal Sawra Kuddu Shimla Himachal Pradesh

हाटकोटी-त्यूणी मार्ग पर स्नैल के समीप मुंगरा में शनिवार सुबह एक टेंपो ट्रैक्स के खाई में गिरने से गाड़ी में सवार सभी 13 लोगों को मौत हो गई। मृतकों में 11 लोग आपस में सगे रिश्तेदार थे। मृतकों में चालक और एक लिफ्ट लेने वाला शामिल है।

13 died in accident in Jubbal Sawra Kuddu Shimla Himachal Pradesh

दस ने मौके पर और तीन ने अस्पताल में दम तोड़ा। गाड़ी सवार लोग रोहड़ू से उत्तराखंड के हनोल मंदिर माथा टेकने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि संकरे मार्ग पर सामने से आ रही दूसरी गाड़ी को पास देते समय ट्रैक्स अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। 

13 died in accident in Jubbal Sawra Kuddu Shimla Himachal Pradesh

पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह 9:15 बजे टेंपो ट्रैक्स (एचपी 02 ए-0695) रोहडू़ से उत्तराखंड के हनोल मंदिर जा रही थी। गाड़ी चिड़गांव तहसील के नंडला गांव से एक परिवार ने हायर की थी, जिसमें उनके सगे रिश्तेदार भी बैठे थे। 

विज्ञापन
13 died in accident in Jubbal Sawra Kuddu Shimla Himachal Pradesh

साथ ही कुछ रिश्तेदार रोहड़ू से अपने निजी वाहन में हनोल की ओर निकले थे। इसी बीच टेंपो ट्रैक्स स्नैल के समीप मुंगरा स्थान पर संकरे मार्ग पर दूसरी गाड़ी को पास देते सड़क से नीचे गहरी खाई मेें लुढ़क गई।

13 died in accident in Jubbal Sawra Kuddu Shimla Himachal Pradesh

पीछे से दूसरी गाड़ी में आ रहे रिश्तेदारों ने गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होते देखी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। हादसा स्थल पर ही दस लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed