फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: 130 फीट गहरे कुएं से 12 घंटे बाद जिंदा निकला युवक, बाहर आकर बोला- मैं ठीक हूं, देखें तस्वीरें

Fri, 03 Jun 2022 06:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 03 Jun 2022 06:48 PM IST
सार

 130 फीट गहरे कुंए से 12 घंटे बाद जिंदा निकला युवक

विज्ञापन
young man came out alive after 12 hours from 130 feet deep well in barmer
कुंए से 12 घंटे बाद जिंदा निकला युवक आदम। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के बाड़मेर में 130 फीट गहरे कुएं में दबे युवक को 12 घंटे बाद बाहर निकाल लिया गया। देर रात करीब 12:30 बजे उसे बाहर निकाल कर अपस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान लोगों के पूछने पर उसने कहा, मैं ठीक हूं। उधर, अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने भी उसे खतरे से बाहर बताया है। आइए आपको बताते हैं कि युवक कुएं में कैसे फंसा और फिर उसे किस तरह से बाहर निकाला गया? 

young man came out alive after 12 hours from 130 feet deep well in barmer
रस्सी के जरिए मजदूर को लाया गया ऊपर। - फोटो : अमर उजाला

मामला जिले के खुमे की बेरी गांव का है। यहां पूर्व उप प्रधान महेशाराम के घर कई साल से बंद पड़े कुंए की मजदूर खुदाई कर रहे थे। तीन फरमे बांधकर चार दिन से कुंए की खुदाई की जा रही थी। गुरुवार को खुदाई के दौरान अचानक फरमे ढह गए। कुंए में नीचे खुदाई कर रहा आदम खां पुत्र जानू खां उसने दब गया। उसका भाई  वरियाम खां और एक अन्य मजदूर अलीशेर खां कुंए के बाहर होने के कारण बच गए। 

young man came out alive after 12 hours from 130 feet deep well in barmer
अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

मजदूर के कुंए में दबने की सूचना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इसमें प्रशासन, सिविल डिफेंस, बीएसएफ, जोधपुर एसडीआरएफ टीम और स्थानीय लोगों ने मदद की। जिला प्रशासन की टीमों के अलावा बीएसएफ जवानों की एक टुकड़ी भी मौके पर पहुंची। बीएसएफ जवान रस्सी के सहारे कुंए में उतरे और मजदूर के लिए ऑक्सीजन सप्लाई शुरू की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
young man came out alive after 12 hours from 130 feet deep well in barmer
एबुलेंस से भेजा गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

रेस्क्यू टीमों के लिए मजदूर को बाहर निकाला किसी चुनौती से कम नहीं था। कुंए की रेत खिसकने का खतरा लगातार बना हुआ था। ऐसे में रात करीब 9 बजे रेत रोकने के लिए लोहे का एक नया फरमा तैयार किया गया। इसके बाद रेस्क्यू टीमों ने रेत हटाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे बाद आदम के कमर के ऊपर तक की रेट को हटा लिया गया था, इसके बाद उसे खाने-पीने का सामान दिया गया।

विज्ञापन
young man came out alive after 12 hours from 130 feet deep well in barmer
देशी जुगाड़ भी आई काम। - फोटो : सोशल मीडिया

देर रात 12:30 बजे आदम को कुंए से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे स्वास्थ्य परीक्ष के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालात खतरे से बाहर बताई है। राहत और बचाव में एसपी दीपक भार्गव, एडीएम उम्मेदसिंह रतनु, सीएमएचओ डॉ. बाबूलाल विश्नोई, धोरीमन्ना एसडीएम और थानाधिकारी शामिल रहे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed