फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: मौत के बाद रिटायर्ड फौजी ने चार लोगों को दी नई जिंदगी, ब्रेनडेड होने पर हार्ट, किडनी और लीवर डोनेट

Wed, 31 Aug 2022 10:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 31 Aug 2022 10:40 PM IST
सार

Rajasthan: मौत के बाद रिटायर्ड फौजी ने चार लोगों को दी नई जिंदगी, ब्रेनडेड होने पर हार्ट, किडनी और लीवर डोनेट

विज्ञापन
Sikar Retired Army Soldier Donated Organs In Jaipur Heart Transplanted
सेवानिवृत्ति फौजी रिछपाल की सड़क हादसे में मौत हुई थी। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के सीकर जिले में रहने वाले एक सेवानिवृत्ति फौजी मौत के बाद चार लोगों को नई जिंदगी दे गए। ब्रेन डेड होने के बाद उनका हार्ट, लीवर और दोनों किडनी चार अलग-अलग मरीजों को डोनेट की गईं। बुधवार को जयपुर के एक निजी अस्पताल में यह अंगदान किया। 

Sikar Retired Army Soldier Donated Organs In Jaipur Heart Transplanted
तीन अलग-अलग अस्पतालों में भेजे गए अंग। - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार सीकर जिले में रहने वाले सेवानिवृत्ति फौजी रिछपाल (57) की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। 29 अगस्त को वह बाजार से घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार का हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में रिछपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें जयपुर के एक निजी अस्पातल में भर्ती कराया। कल मंगलवार देर रात डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेनडेड घोषित कर दिया।

इसके बाद सोटो (स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन ) के सदस्यों और अस्पताल के डॉक्टरों ने मृतक फौजी के परिजनों को अंगदान करने की सलाह दी। उनकी समझाइश के बाद रिछपाल के परिजन अंगदान करने के लिए तैयार हो गए।  

Sikar Retired Army Soldier Donated Organs In Jaipur Heart Transplanted
डॉक्टरों ने रिछपाल को ब्रेनडेड घोषित किया था। - फोटो : अमर उजाला

रिछपाल का हार्ट, लीवर और दोनों किडनी चार अलग-अलग मरीजों को डोनेट की गईं है। उनका हार्ट जयपुर के जवाहर सर्किल के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को लगाया गया। एक किडनी एसएमएस अस्पातल और दूसरी उसी अस्पातल में भर्ती एक मरीज के लगाई गई जिसमें रिछपाल भर्ती थी। इसके अलावा उनका लीवर सीतापुरा के एक निजी अस्पातल में भर्ती मरीजों को ट्रांसप्लांट किया गया है। 

रिछपाल का हार्ट ट्रांसप्लांट इंटरनल अस्पताल में डॉ. अजीत बाना और उनकी टीम ने किया। यह हार्ट राजस्थान पुलिस के कर्मचारी दिनेश कौर मीणा (34) को लगाया गया है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed