फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: कांग्रेस का हिंदूओं को साधने का प्रयास ! सचिन पायलट ने किया लक्खी पदयात्रा को रवाना, चर्चाएं तेज

Wed, 03 Aug 2022 12:41 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 03 Aug 2022 12:41 PM IST
सार

पहले लक्खी पैदलयात्रा की शुरुआत प्रताप सिंह खाचरियावास करने वाले थे लेकिन मंगलवार की रात अचानक कार्यक्रम बदल गया। ऐसे में चर्चा तेज है कि कांग्रेस राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए पायलट के पक्ष में कोई फैसला तो नहीं लेने वाली है।

विज्ञापन
Sachin Pilot starts Diggi Kalyanji Lakkhi Padyatra
सचिन पायलट पूजा करते हुए - फोटो : Social Media

 डिग्गीपुरी कल्याण जी की 57वीं लक्खी पैदल यात्रा बुधवार की सुबह रवाना हुई। दो साल बाद निकली ये यात्रा विशेष तो थी लेकिन इस बार पदयात्रा को सचिन पायलट ने रवाना किया। ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। 

Sachin Pilot starts Diggi Kalyanji Lakkhi Padyatra
पदयात्रा में सचिन पायलट और खाचरियावास - फोटो : Amar Ujala Digital

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात नौ बजे तक यात्रा को रवाना करने की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के ही पास थी। कार्यक्रम तय था लेकिन रात नौ बजे सचिन पायलट के पेज से पोस्ट किया गया कि पायलट डिग्गीपुरी कल्याण जी यात्रा को रवाना करेंगे। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में एक दम से हलचल बढ़ गई।

 

 
Sachin Pilot starts Diggi Kalyanji Lakkhi Padyatra
पायलट ने की पदयात्रा से पहले पूजा - फोटो : Amar Ujala Digital

खाचरियावास रहे मौजूद
चर्चा होने लगी कि पायलट की डिग्गीपुरी कल्याण जी यात्रा रवानगी में भूमिका क्या रहेगी। क्या पायलट मुख्य भूमिका में होंगे लेकिन बुधवार को आयी तस्वीरों ने पायलट की भूमिका पर सबको स्तब्ध कर दिया। सचिन पायलट ने ही यात्रा को रवाना किया और बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भी नजर आए। जबकि कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह बस वहां मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin Pilot starts Diggi Kalyanji Lakkhi Padyatra
लक्खी पदयात्रा में शामिल लोग - फोटो : Amar Ujala Digital

क्यों कैबिनेट मंत्री ने नहीं किया यात्रा की शुरुआत
पायलट से यात्रा की शुरुआत करवाना कई राजनीतिक संदेश और सवाल लेकर आई है। वे टोंक के विधायक हैं और मालपुरा भी टोंक जिले में ही आता ये एक कारण हो सकता है। हालांकि, पायलट और सीएम गहलोत की आपसी खींचतान जगजाहिर है। इसलिए आयोजकों का कैबिनेट मंत्री को छोड़ कर पायलट को अहम भूमिका में रखना राजनीतिक गलियारों में रखना सबको परेशान कर रहा है। वहीं मुख्यमंत्री गहलोत के करीबी कैबिनेट मंत्री महेश जोशी को किसी अहम भूमिका में नहीं रखना अखर रहा हैं। 


 
विज्ञापन
Sachin Pilot starts Diggi Kalyanji Lakkhi Padyatra
पायलट के पदयात्रा की शुरुआत करने पर चर्चा तेज - फोटो : Amar Ujala Digital

क्या पायलट को मिलेगी कोई बड़ी जिम्मेदारी ?
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हिंदू समाज में अपनी छवि को पुन स्थापित करने के लिए कांग्रेस ने कई धार्मिक आयोजन किए लेकिन उसका कोई खास लाभ नहीं मिला है। ऐसे में कहीं पायलट को आगे रखकर कांग्रेस हिंदू समुदाय को साधने का प्रयास तो नहीं कर रही है। 2023 में राजस्थान विधानसभा चुनाव है। दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का भी कार्यकाल जल्द ही समाप्त हो रहा है। हालांकि, गहलोत से खींचतान के कारण पायलट की सत्ता वापसी आसान नहीं होगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed