फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Weather: चूरू में अप्रैल में ही लगभग 45 डिग्री को छू रहा तापमान; बाजार सुनसान और आमजन परेशान

Fri, 18 Apr 2025 03:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 18 Apr 2025 03:57 PM IST
सार

Churu Weather: चूरू में अप्रैल में ही तापमान लगभग 45 डिग्री को छू रहा है, जिससे बाजार सुनसान पड़े हैं और आमजन काफी परेशान हो रहे हैं। जिले में गर्मी बढ़ने की कुछ वजहें हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Temperature touching almost 45 degrees in Churu; Markets deserted, common people troubled
भीषण गर्मी से आमजन परेशान - फोटो : अमर उजाला

सर्दी हो या गर्मी राजस्थान में चूरू का नाम सबसे ऊपर आता है। सर्दियों में जहां पारा 0 डिग्री से नीचे चला जाता है। वहीं, गर्मियों में 50 डिग्री को पार कर जाता है। चूरू में मार्च के जाते-जाते ही गर्मी अपने तेवर दिखाने शुरू कर देती है और अब चूरू में गर्मी का पूरा असर दिखने लगा है।



यह भी पढ़ें- Rajasthan News: प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को लगाई फटकार, ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए
 

Rajasthan Weather: Temperature touching almost 45 degrees in Churu; Markets deserted, common people troubled
भीषण गर्मी से आमजन परेशान - फोटो : अमर उजाला

45 डिग्री को छू रहा है तापमान
चूरू जिले में 45 डिग्री के करीब तापमान में चल रही गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाकर रख दिया है। सड़क हो या आसमान दोनों ही आग उगल रहे हैं। अप्रैल अभी लगभग आधा ही बीता है और सूर्यदेव ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरु कर दिया। सुबह 10 बजे के बाद ऐसा लगने लगता है जैसे सूर्य देव कुपित होकर आग बरसा रहे हों और शाम तक ऐसे ही आग बरसना जारी रहता है।
 
तेज गर्मी के कारण आमजन की दिनचर्या काफी प्रभावित हो रही है। आम लोग अपना काम छोड़ घर में रहना ही मुनासिब समझ रहे हैं। बहुत जरूरी होने पर ही अपना पूरा बचाव कर ही घर से निकलते हैं और जहां तक बाहर निकलना टाल सकते हैं तो लोग बाहर निकलना टालने का ही प्रयास कर रहे हैं।
 

Rajasthan Weather: Temperature touching almost 45 degrees in Churu; Markets deserted, common people troubled
भीषण गर्मी से आमजन परेशान - फोटो : अमर उजाला

बाजार में पसरा सन्नाटा
शहर के बाजारों में जहां हर वक्त चहल-पहल रहती थी, लोगों का जमघट लगा रहता था। वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ नजर आता है। बाजार में इक्का-दुक्का ही इंसान नजर आता है। बहुत से व्यापारी भी अपनी दुकान बंद कर दोपहरी में अपने घरों पर जाने लगे हैं। चूरू में गर्मी का असर आमजन पर ही नहीं, वन्य जीवों पर भी पड़ रहा है। आमजन की मानें तो अभी तो गर्मी की शुरुआत है। मई और जून तो अभी बाकी है। जून में तो गर्मी अपने चरम पर होती है और तन झुलसा देने वाली गर्म लू तो आग की लपटों का सा असर करती है।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: सरेआम महिला से छेड़छाड़ के बाद अधेड़ ने उठाया आत्मघाती कदम, इलाज के दौरान हुई मौत
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Weather: Temperature touching almost 45 degrees in Churu; Markets deserted, common people troubled
भीषण गर्मी से आमजन परेशान - फोटो : अमर उजाला

चूरू में तेज गर्मी की वजह
चूरू जिले का वातावरण मरुस्थलीय है। जहां धूप पड़ने की वजह से रेत बहुत जल्दी गर्म हो जाती है, जिससे तापमान में वृद्धि हो जाती है। दूसरी वजह है चूरू की स्थिति। चूरू जिस अक्षांश पर स्थित है, यहां पर बादल कम बनते हैं और सूर्य की किरणें सीधी धरती पर आती हैं जिससे गर्मी बढ़ जाती है। तीसरा यहां पेड़-पौधों का कम होना और जलाशय भी कम हैं। यहां फसलें कम होने के कारण चूरू का इलाका बंजर है, जिससे नमी कम रहती है और इस वजह से भी गर्मी बढ़ जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed