मध्य प्रदेश चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जवाब में कांग्रेस आचार्य प्रमोद कृष्णम को मैदान में उतारा है। अब जब मध्यप्रदेश चुनाव खत्म हो चुके हैं तो दिग्गज पार्टियों के सारे स्टार प्रचारक राजस्थान में होने वाले चुनाव प्रचार की ओर बढ़ चुके हैं।
2 of 6
Acharya Pramod Krishna at Ajmer Sharif
- फोटो : अमर उजाला
इसी कड़ी में श्री कल्कि पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम जिसे कांग्रेस ने भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ के काट के रूप में उतारा है वह रविवार को अजमेर शरीफ पहुंचे। उन्होंने आज अजमेर में प्रचार के बीच समय निकालकर दरगाह पर भी समय बिताया।
3 of 6
Acharya Pramod Krishna at Ajmer Sharif
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार से राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में उनका दौरा शुरू हो गया है। वह गुरुवार को ही जयपुर पहुंच गए। पार्टी की ओर से आचार्य को वहां भेजा जा रहा है, जहां-जहां पर योगी की जनसभाएं हो चुकी हैं।
4 of 6
Acharya Pramod Krishna at Ajmer Sharif
- फोटो : अमर उजाला
वे उत्तर प्रदेश के संभल सीट से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखे हमले करते हैं।
5 of 6
Acharya Pramod Krishna at Ajmer Sharif
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव में भी कांग्रेस ने इसी थीम पर काम किया। जहां-जहां पर योगी की सभाएं हुई। उसके बाद प्रमोद आचार्य की सभाएं कराई गई। कांग्रेस प्रवक्ता सत्येंद्र राघव का कहना है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम पांच दिसंबर तक राजस्थान के दौरे पर ही रहेंगे।