फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: जोधपुर में कारें बहा ले गई बारिश, कोटा-भीलवाड़ा में भी बाढ़ जैसे हालात, तस्वीरों में देखें मंजर

Tue, 26 Jul 2022 02:19 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 26 Jul 2022 02:19 PM IST
सार

Rajasthan: बारिश ने मचाई तबाही, जोधपुर और कोटा शहर में बाढ़ जैसे हालात, तस्वीरों में देखें आफत का मंजर

विज्ञापन
Rain in Rajasthan Flood like situation in Jodhpur and Kota city due to heavy rains
जोधपुर में बाढ़ जैसे हालात - फोटो : Amar Ujala Digital

राजस्थान में मानसून की बारिश अब तबाही मचाने लगी है। जोधपुर में सोमवार देर शाम शुरू हुआ बारिश का दौर अभी तक जारी है। ऐसे में शहर के ज्यादातर इलाके जलमग्न हो गए हैं। आलम यह है कि सड़कों पर गाड़ियां तैरती हुई नजर आ रही हैं। जोधपुर, कोटा और भीलवाड़ा में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

Rain in Rajasthan Flood like situation in Jodhpur and Kota city due to heavy rains
सड़क पर गाड़ी तैरने लगी - फोटो : Amar Ujala Digital

घरों में घुसा पानी
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शहर के रेलवे स्टेशन, अस्पताल, सब्जी मंडी और भदवासिया मंडी सहित कई सड़कें और इलाकों में दो-दो फीट पानी भरा हुआ है। इलाकों में पानी भरा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। नाले ओवरफ्लो हो गए हैं। ऐसे में शहर में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। मंडोर क्षेत्र में जगह-जगह पर घरों में पानी भर गया। 

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 25, 2022 ">http://

Rain in Rajasthan Flood like situation in Jodhpur and Kota city due to heavy rains
सड़कों पर भरा पानी - फोटो : Amar Ujala Digital

स्कूल आज बंद
भारी बारिश को देखते हुए जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने जोधपुर शहर के निजी और सरकारी विद्यालय में मंगलवार को अवकाश के आदेश जारी किए हैं। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे तक 118.8 एमएम पानी बरसा है। शहर में एसडीआरएफ बचाव कार्य में जुट गई है। कई जगह पुराने कच्चे पक्के मकान गिर गए हैं। भारी बारिश के कारण विभिन्न इलाकों में कई रोड जाम हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rain in Rajasthan Flood like situation in Jodhpur and Kota city due to heavy rains
कई इलाके जलमग्न - फोटो : Amar Ujala Digital

दूसरी ओर कोटा में भी बारिश का कहर जारी है। कोटा में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जिले के कई गांव टापू बन गए हैं। खातोली और मंडावरा सहित कई गांवों का आसपास से संपर्क कट गया है। दूसरी ओर चंबल नदी उफान पर है। बारिश से बारां-दूदू राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। कोटा बैराज से पानी की निकासी के बाद चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Rain in Rajasthan Flood like situation in Jodhpur and Kota city due to heavy rains
भीलवाड़ा में सड़कें डूबी - फोटो : Amar Ujala Digital

माउंट आबू की झील हुई ओवरफ्लो
हिल स्टेशन माउंट आबू की प्रसिद्ध नक्की झील ओवरफ्लो हो गई। माउंट आबू में सोमवार को रातभर बारिश हुई। माउंट में जगह-जगह झरने फूट पड़े हैं। पाली शहर में भी जमकर बादल बरसे। जिससे सड़कों पर पानी जम गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed