फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Family Health Survey: सेक्स पार्टनर रखने में राजस्थान-मप्र की महिलाएं पुरुषों से आगे, पढ़ें रिपोर्ट

Tue, 23 Aug 2022 10:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 23 Aug 2022 10:12 PM IST
सार

National Family Health Survey: नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे-5 के अनुसार 11 राज्यों में महिलाओं के सेक्स पार्टनर ज्यादा हैं उनमें राजस्थान, लद्दाख, मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, असम, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु शामिल हैं। इन राज्यों में सबसे पहला नंबर राजस्थान और दूसरा नंबर मध्य प्रदेश का है।

विज्ञापन
National Family Health Survey Rajasthan And MP Women Have More Sex Partners Than Men
कपल

National Family Health Survey: राजस्थान की महिलाएं एक से ज्यादा सेक्स पार्टनर रखने के मामले मामले में पुरुषों से आगे हैं।  यहां 100 में से औसतन तीन महिलाओं को एक से अधिक सेक्स पार्टनर हैं, वहीं पुरुषों की संख्या 100 में औसतन दो फीसदी है। यानि राजस्थान की महिलाएं पुरुषों के मुकाबले पति और प्रेमी के अलावा भी अन्य पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाती हैं।



यहा खुलासा हाल ही में हुए नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे-5 में हुआ है। नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे-5 में भी सामने आया कि 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 4 फीसदी पुरुषों ने गैर महिला से संबंध बनाए, जबकि ऐसा करनी वाली महिलाओं की संख्या सिर्फ 0.5 फीसदी है। यानि पुरुष अपनी पत्नी और प्रेमिका के अलावा किसी अन्य महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने में आगे है। 

National Family Health Survey Rajasthan And MP Women Have More Sex Partners Than Men
कपल

नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे-5 के अनुसार 11 राज्यों में महिलाओं के सेक्स पार्टनर ज्यादा हैं उनमें राजस्थान, लद्दाख, मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, असम, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु शामिल हैं। इन राज्यों में सबसे पहला नंबर राजस्थान और दूसरा नंबर मध्य प्रदेश का है। राजस्थान में 100 में से औसतन 3 महिलाओं के एक से अधिक पार्टनर हैं। जबकि ऐसा करने वाले पुरुषों की संख्या 100 में से औसतन 2 ही है। 

National Family Health Survey Rajasthan And MP Women Have More Sex Partners Than Men
कपल

इन प्रदेशों में महिलाओं के ज्यादा सेक्स पार्टनर

  • मध्य प्रदेश में महिलाओं के 2.5 और पुरुषों के 1.6 पार्टनर
  • केरल में महिलाओं के 1.4 और पुरुषों के 1.0 पार्टनर
  • जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के 1.5 और पुरुषों के 1.1 पार्टनर
  • हरियाणा में महिलाओं के 1.8 और पुरुषों के 1.5 पार्टनर 
  • असम में महिलाओं के 2.1 और पुरुषों के 1.8 पार्टनर हैं। इसी तरह अन्य राज्यों का भी आंकड़ा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
National Family Health Survey Rajasthan And MP Women Have More Sex Partners Than Men
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
नवविवाहित और ग्रामीण महिलाएं भी आगे
सर्वे रिपोर्ट के अनुसार शहरों की तुलना में ग्रामीण महिलाओं के एक से ज्यादा सेक्स पार्टनर होने की बात समाने आई है। शहरी महिलाओं के 1.5 फीसदी और ग्रामीण महिलाओं में 1.8 फीसदी सेक्स पार्टनर होते हैं। वहीं, नवविवाहित युवतियों, अविवाहित महिलाओं, तलाकशुदा या फिर पति से अलग हुई महिलाओं ने दो या दो से अधिक पार्टनर के साथ शरीरिक संबंध बनाए। बता दें कि यह नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे-5 में देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया। यहां के 707 जिलों के 1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों को सर्वे में शामिल किया गया था। जिसमें यह सारे आंकड़े सामने आए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed