फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kota Positive: छह साल की लड़की का अनोखा शौक, अब तक 638 पेड़ लगाएं, 2031 तक 50 हजार पेड़ लगाने का है टारगेट

Wed, 16 Aug 2023 01:01 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 16 Aug 2023 01:01 PM IST
सार

शिक्षा की नगरी कोटा में एक छह साल की लड़की का अनोखा शौक देखने को मिला। इस लड़की ने अब तक 638 पेड़ लगाएं हैं। इसका 2031 तक 50 हजार पेड़ लगाने का टार्गेट हैं।

विज्ञापन
Kota Unique hobby of six year old girl till now plant 638 trees target is to plant 50 thousand trees by 2031
चार साल की उम्र से ही अनुभूति ने पौधरोपण करना शुरू कर दिया था - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के कोटा की छह साल की अनुभूति को पेड़ों से इतना लगाव है कि वो अपने माता पिता से कोई गुड़िया या खिलौना नहीं बल्कि पेड़ मांगती है। अब तक 638 पेड़ लगा चुकी है। इस छोटी बच्ची का कहना है कि 2031 तक 50 हजार पेड़ लगाऊंगी। यह मेरी इच्छा है, जिसके लिए मैंने अभी से पेड़ लगाना शुरू कर दिया है।



खिलौने और गुड़िया से खेलने की उम्र मैं प्रकृति के प्रति इतनी दीवानगी की खिलौने की छह साल की बच्ची पेड़ मांगती है। कोटा के रावतभाटा में NPCIL के साइंटिफिक ऑफिसर विकास सिंह और निष्ठा सिंह की छह साल की बेटी अनुभूति आज तक 638 पेड़ लगा चुकी है।

Kota Unique hobby of six year old girl till now plant 638 trees target is to plant 50 thousand trees by 2031
पौधरोपण करती छह साल की बच्ची - फोटो : अमर उजाला
चार साल की उम्र में अनुभूति को पेड़ लगाने की इच्छा हुई थी, जिसे माता-पिता ने बच्चे का शौक मानकर पूरा किया और उसकी इच्छा के अनुरूप पेड़ लगवा दिए। लेकिन अनुभूति की पेड़ों के प्रति दीवानगी इस कदर बढ़ती चली गई कि वह खिलौने की जगह हमेशा पेड़ मांगने लगी।

 
Kota Unique hobby of six year old girl till now plant 638 trees target is to plant 50 thousand trees by 2031
अनुभूति के लिए खिलौनों से बढ़कर पौधरोपण - फोटो : अमर उजाला
अनुभूति की मां निष्ठा ने अमर उजाला से बातचीत कर बताया कि उनकी बेटी को ना कपड़े का शौक है और ना ही खिलौने का यह हमसे सिर्फ पेड़ मांगती है। इसका मानना है कि कपड़े और खिलौने टूट जायेगे, लेकिन पेड़ सभी के काम आयेगे और सालों तक टिके रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kota Unique hobby of six year old girl till now plant 638 trees target is to plant 50 thousand trees by 2031
अनुभूति अपने पापा के साथ पौधरोपण करती हुई - फोटो : अमर उजाला
बच्ची की अनोखी जिद के चलते माता पिता भी इसके समर्थन में आ गए और अब तक उन्होंने बच्ची के साथ 638 पेड़ लगाएं है। इस परिवार का 50 हजार पेड़ लगाने का टार्गेट है। जो यह आगामी कुछ ही सालो में पूरा करना चाहते हैं। अनुभूति अभी दूसरी कक्षा में पढ़ती है। अपनी अनोखी जिद के चलते दूसरे बच्चों के लिय भी प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed