फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, कोटा,बारां, बूंदी, सवाई माधोपुर में बाढ़ के हालात

Fri, 22 Aug 2025 12:10 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 22 Aug 2025 12:10 PM IST
सार

Rajasthan Weather Update Today: प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारां में कलेक्टर ने सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Heavy Rain Continues, Flood-like Conditions in Kota, Baran, Bundi and Sawai Madhopur
भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान में अलग-अलग जिलों से आज भारी बारिश के समाचार हैं। सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा, बारां, बूंदी और भीलवाड़ा में तेज बारिश का दौर शुक्रवार सुबह भी जारी है। बारां जिले में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने शुक्रवार और शनिवार को सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। 



ये भी पढ़ें: Kota News: दो दिन की भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर जलभराव, स्कूल बंद, ट्रेनों की रफ्तार थमी

Rajasthan Weather Update: Heavy Rain Continues, Flood-like Conditions in Kota, Baran, Bundi and Sawai Madhopur
रेलवे ट्रेक पर पानी भरने से रफ्तार धीमी - फोटो : अमर उजाला
वहीं सवाई माधोपुर में एक बार फिर से बाढ़ की स्थिति बन गई है। पुराने शहर के पल्ली पार इलाके में घरों में पानी घुस गया। करीब 250 घर जलमग्न हो गए हैं। नेशनल हाईवे-552 पर तेज बारिश के कारण पुलिया टूट गई। इससे ट्रैफिक पूरी तरह से बाधित हो गया है। भीलवाड़ा के बिजौलिया में 24 घंटे में 166 मिमी बारिश दर्ज होने के बाद 23 फीट भराव क्षमता वाला पंचानपुरा बांध ओवरफ्लो हो गया। एरू नदी ऊफान पर आ गई है। 
Rajasthan Weather Update: Heavy Rain Continues, Flood-like Conditions in Kota, Baran, Bundi and Sawai Madhopur
कोटा बैराज के तीन गेट खाेले - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह 5 बजे कोटा बैराज के 3 गेट खोले गए। इनसे 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बूंदी के कापरेन कस्बे में लगातार बारिश के चलते कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं। बारां में शुक्रवार और शनिवार को सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। अजमेर में गुरुवार रात बांध में डूबने से अपने ही बर्थडे के दिन एक युवक की मौत हो गई। जयपुर के चाकसू में गुरुवार शाम ढूंढ नदी की रपट पर बाइक समेत पति-पत्नी बह गए। लोगों ने पति को बचा लिया लेकिन पत्नी बह गई। मौसम केंद्र जयपुर ने राज्य में शुक्रवार को भी 4 जिलों उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Heavy Rain Continues, Flood-like Conditions in Kota, Baran, Bundi and Sawai Madhopur
बारां में मुख्य बाजार समेत बस्तियों में पानी भरा - फोटो : अमर उजाला
बारां जिला मुख्यालय पर शुक्रवार तड़के पांच बजे शुरू हुई बरसात ने सात बजे बाद तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिया। सुबह आठ बजे शहर के मुख्य बाजार सहित कई बस्तियों में जल भराव शुरू हो गया। नगर परिषद के सामने दुकानों में पानी भर गया। मुख्य बाजार में जल भराव की सूचना के साथ ही दुकानदारों ने दुकानों पर पहुंचकर सामान सुरक्षित रखने के जतन भी प्रारंभ कर दिए हैं। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने भारी बारिश को देखते हुए जिले में सभी स्कूलों में दो दिन का अवकाश भी घोषित कर दिया है और शुक्रवार सुबह ही सभी अधिकारियों को विशेषकर नगर परिषद को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Heavy Rain Continues, Flood-like Conditions in Kota, Baran, Bundi and Sawai Madhopur
अगले दो दिन जारी रहेगा बारिश का दौर - फोटो : अमर उजाला
बूंदी के कापरेन कस्बे में लगातार बारिश के चलते कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं। कापरेन कस्बे के बीच से निकल रही पुलिया पर पानी की आवक होने से ग्रामीण इलाकों का संपर्क कट गया। शहर में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोग जान जोखिम में डालकर पुलिया को पार कर रहे हैं। शिवनगर में भी बारिश के कारण घरों में पानी आ गया। बारिश के चलते बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून की टर्फ लाइन अब दक्षिण दिशा से शिफ्ट होकर अपनी नॉर्मल पोजीशन के नजदीक आ गई है। शुक्रवार को ये जैसलमेर, कोटा, दतिया (एमपी), सीधी (एमपी), रांची (झारखंड) से होकर गुजर रही है। इस कारण प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया, जो अगले दो दिन और जारी रहने की संभावना है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed