राजस्थान के अधिकतर जिलों में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को प्रदेश के कई शहरों में भारी बारिश हुई। राजधानी जयपुर में भी 3 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं सबसे ज्यादा 200 एमएम बारिश बारां में हुई। प्रदेश में एक जून से अब तक 133 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।
2 of 3
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
बांधों की स्थिति की बात करें तो प्रदेश के बड़े बांधों में 24 घंटों में 100 एमक्यूएम से ज्यादा पानी की आवक हुई है। वहीं मध्यम और छोटे बांधों में 4.25 एमक्यूएम तथा इससे कम आकार वाले 13 बांध पूरी तरह भर गए हैं। वहीं बड़े बांधों की बात करें तो वे अपनी भराव क्षमता के लगभग 44 प्रतिशत के स्तर पर हैं।
ये भी पढ़ें: Rajasthan Monsoon Update: बारां में बाढ़ जैसे हालात, कई गांवों से संपर्क टूटा, दीवार ढहने से एक बच्चे की मौत
राजधानी जयपुर में जून के महीने में बीते 10 साल में सबसे ज्यादा बारिश हुई। यहां 24 घंटों में 77.8 एमएम पानी बरसा। पिछले 10 साल में जून माह में एक दिन की यह सर्वाधिक बारिश है। साल 2015 से 2024 तक जून में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश 21 जून 2022 को 47.3 एमएम हुई थी।
3 of 3
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
बारां में बाढ़ के हालात
बारां में बीते 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते वहां बाढ़ के हालात बन गए हैं। दर्जनों गांवों में सड़क संपर्क टूट चुका है। कई जिले टापू बन गए हैं। बारां में बरनी नदी पर बना पुल बहने से नाहरगढ़-भंवरगढ़ मार्ग बंद हो गया है। पार्वती नदी ऊफान पर है।
प्रदेश में भारी बारिश के चलते कई शहरों में सड़कों पर जबरदस्त जल भराव हो गया। सीकर में भारी बारिश के चलते नवलगढ़ रोड पर 3 फीट से ज्यादा पानी भर गया, जिससे बड़े वाहन भी पानी में फंस गए। कई घंटों तक यही स्थिति वहां बनी रही। यहां तक कि लोगों को जेसीबी और ट्रैक्टर में बैठाकर बाहर निकाला गया।